People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल
    ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख
    दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
    ईरान में इंटरनेट बंदी 58वें दिन भी जारी: विरोध प्रदर्शनों और युद्ध के बाद सख्त पाबंदी
    गुजरात निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान
    पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर बुलडोजर एक्शन: विदेशी फंडिंग और PAK कनेक्शन के आरोप
    भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान
    अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका
    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 के लिए इमरजेंसी घोषित
    US-Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के चलते 37 जहाजों का रास्ता बदला
    मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए
    वॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में पीएम मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली
    गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
    प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन
    वाशिंगटन: ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने हिरासत में लिया
    तेलंगाना: आलेर में चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
    इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर किए हमले
    वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला
    अंतर्राष्ट्रीय

    डोनाल्ड ट्रंप पर बार-बार हमले:2016 से 2026 तक कब-कब निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति

    व्हाइट हाउस डिनर में हुई ताजा फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में है। 2016 से लेकर 2026 तक कई बार उन पर सीधे हमले या गंभीर कोशिशें हो चुकी हैं, जिनमें वे हर बार बाल-बाल बचे हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने दुनिया की सबसे मजबूत मानी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Publish Date: 26 Apr 2026, 3:37 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    2016 से 2026 तक कब-कब निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति
    AI Generated Image

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर हमले से बाल-बाल बच गए। वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है पिछले कुछ सालों में ट्रंप कई बार हमलों या हमले की कोशिशों का सामना कर चुके हैं।

    2026: व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग

    26 अप्रैल 2026 को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान वॉशिंगटन के वॉशिंगटन हिल्टन में गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कार्यक्रम में मौजूद थे तभी एक हथियारबंद शख्स ने हमला करने की कोशिश की। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी की पहचान कैलिफोर्निया निवासी कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। उसके पास कई हथियार थे। घटना में एक एजेंट घायल हुआ लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।

    2026: मार-ए-लागो में सुरक्षा उल्लंघन

    22 फरवरी 2026 को ट्रंप के निजी आवास मार-ए-लागो में एक 21 वर्षीय युवक घुस गया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह सेंध बड़ी चूक मानी गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और खतरे को टाल दिया।

    2024: पेंसिल्वेनिया में जानलेवा हमला

    जुलाई 2024 में बटलर, पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई। हमलावर ने ऊंची इमारत से फायरिंग की जिसमें गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। यह अब तक का सबसे खतरनाक हमला माना जाता है।

    ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, गेम डेवलपर… व्हाइट हाउस डिनर में हथियार लेकर पहुंचा आरोपी कौन?

    2024: फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में AK-47 के साथ संदिग्ध

    15 सितंबर 2024 को वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में एक संदिग्ध को AK-47 के साथ पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों को शक था कि वह ट्रंप को निशाना बनाने आया था।

    2017: मोटरकेड पर हमला करने की कोशिश

    6 सितंबर 2017 मांडन, नॉर्थ डकोटा में एक हमलावर ने फोर्कलिफ्ट चुराकर ट्रंप के मोटरकेड को निशाना बनाने की कोशिश की। समय रहते उसे रोक लिया गया और बड़ी घटना टल गई।

    2016: लास वेगास रैली में साजिश

    18 जून 2016 को लास वेगास में एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर ट्रंप पर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    2016: डेटन रैली में मंच तक पहुंचने की कोशिश

    12 मार्च 2016 को डेटन, ओहियो में एक रैली के दौरान एक व्यक्ति अचानक मंच की ओर दौड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और ट्रंप तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

    ये भी पढ़ें: 45 साल बाद फिर दहला हिल्टन होटल: पहले रोनाल्ड पर हमला, अब ट्रंप की मौजूदगी में फायरिंग

    क्यों बार-बार निशाने पर रहते हैं ट्रंप?

    विशेषज्ञों का मानना है कि आज के दौर में ‘लोन वुल्फ’ हमलावर, सोशल मीडिया से प्रभावित हिंसा और हाई-टेक हथियारों की उपलब्धता ने खतरे को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे रैलियां, डिनर या खेल आयोजन हमलावरों के लिए आसान लक्ष्य बन जाते हैं जहां हर व्यक्ति की गहन जांच करना चुनौतीपूर्ण होता है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Donald Trump

    US President targeted

    Presidential assassination attempts

    American President attacks

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल होगा FTA साइन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

    India-NewZealand Trade:भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल होगा FTA साइन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

    संजू सैमसन ने बना डाला ये 'सबसे तेज वाला' रिकॉर्ड, धोनी और रैना को पीछे छोड़ा

    IPL 2026 :संजू सैमसन ने बना डाला ये 'सबसे तेज वाला' रिकॉर्ड, धोनी और रैना को पीछे छोड़ा

    31 साल तक छुपा रहा सच, अस्पताल में हुआ खुलासा

    यूट्यूबर निकला हत्याकांड का आरोपी:31 साल तक छुपा रहा सच, अस्पताल में हुआ खुलासा

    बस ड्राइवर ने 5 किलोमीटर तक बाइक घसीटी, तीन की मौत

    भिंड में हादसा : बस ड्राइवर ने 5 किलोमीटर तक बाइक घसीटी, तीन की मौत

    गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की वोटिंग

    Gujarat Election:गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की वोटिंग

    मां-बेटे के रिश्ते पर करता था संदेह

    प्रयागराज में  पिता ने अपने ही बेटे की जूसर के हैंडल से की हत्या,मां-बेटे के रिश्ते पर करता था संदेह

    TMC ने मां को रुलाया, माटी घुसपैठियों के हवाले और बंगाल का मानुष पलायन को मजबूर है

    पीएम मोदी बोले- TMC ने मां को रुलाया, माटी घुसपैठियों के हवाले और बंगाल का मानुष पलायन को मजबूर है

    लॉरेंस गैंग की धमकी का जाल: बिल्डर से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला नेटवर्क बेनकाब, राजपाल का साथी दबोचा

    लॉरेंस गैंग की धमकी का जाल: बिल्डर से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला नेटवर्क बेनकाब, राजपाल का साथी दबोचा

    भोपाल की चीखों से सत्ता के गलियारों तक, तस्वीरों में धड़कता भारत छोड़ गए रघु राय

    'सबसे महान फोटोग्राफर'!भोपाल की चीखों से सत्ता के गलियारों तक, तस्वीरों में धड़कता भारत छोड़ गए रघु राय

    दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दुल्हन के रिश्तेदारों ने कर दी 'धुनाई', यह था मामला!

    शादी का जश्न बना जंग का मैदान :दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दुल्हन के रिश्तेदारों ने कर दी 'धुनाई', यह था मामला!

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....