अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर फायरिंग : 20 साल का शूटर... बिल्डिंग से बरसाईं गोलियां, FBI कर रही मामले की जांच

Follow on Google News
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर फायरिंग : 20 साल का शूटर... बिल्डिंग से बरसाईं गोलियां, FBI कर रही मामले की जांच
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग मामले की जांच FBI कर रही है। ट्रम्प के दाएं कान पर गोली लगी है, उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है। वहीं उनपर गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान भी सामने आ गई है। शूटर रैली स्थल के ठीक बाहर एक इमारत की छत पर था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। अमेरिकी जांच एजेंसियां इस हमले को डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के रूप में देख रही हैं।

कौन है शूटर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी के समय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संदिग्ध बंदूकधारी से लगभग 400 से 500 फीट (120 से 150 मीटर) दूर था। सीक्रेट सर्विस का कहना है कि, बंदूकधारी ने रैली के बाहर एक ऊंचे स्थान से कई गोलियां चलाईं। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। शूटर रैली स्थल के ठीक बाहर एक इमारत की छत पर था। हालांकि फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने बंदूकधारी को मार गिराया। ट्रम्प पर फायरिंग करने वाले का नाम मैथ्यू क्रुक्स है। 20 साल के क्रुक्स के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अमेरिकी पुलिस या FBI ने इन फोटो-वीडियो की पुष्टि नहीं की है। वहीं अब तक हमले के मकसद की जानकारी भी सामने नहीं आ पाई है।

भाषण के दौरान की फायरिंग

डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर जन समर्थन हासिल कर रहे हैं। स्थानीय समय के मुताबिक, शनिवार (13 जुलाई) को वे पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। जिस वक्त ट्रम्प मंच से भाषण दे रहे थे, उसी वक्त शूटर ने उन पर फायरिंग कर दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत ट्रम्प को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मंच से सुरक्षित नीचे उतारा। जब एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इस दौरान ट्रम्प ने मुट्‌ठी भींचकर हवा में लहराई। भारतीय समय के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था। देखें वीडियो...

राष्ट्रपति बाइडेन ने की ट्रम्प से बात

घटना के करीब 4 घंटे बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की। वाइट हाउस अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शपिरो और बटलर के मेयर बॉब डंडॉय से भी बात की है। राष्ट्रपति आज ही वॉशिंगटन डीसी लौट रहे हैं। वे रविवार सुबह वाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारियों से ब्रीफिंग लेंगे।

देखें घटना से जुड़ीं तस्वीरें…

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts