Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Firing : टैक्सास प्रांत के डलास में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 2 लोग मारे गए

Follow on Google News
US Firing : टैक्सास प्रांत के डलास में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 2 लोग मारे गए
इरविंग। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टैक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर डलास में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोग मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले के एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि किसी नागरिक की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

घटना के पीछे का कारण ?

जानकारी के अनुसार, घटना को लेकर जो वीडियो टेलीविजन पर दिखाए जा रहे हैं वो ‘चिक-फिल-ए' रेस्टोरेंट के हैं। जिसमें खिड़कियों के बाहर स्क्रीन लगी हुई है। वहीं, पुलिस के वाहन भी खड़े हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि घटना ‘चिक-फिल-ए' रेस्टोरेंट में हुई है या कहीं और। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

अर्कांसस में सार्वजनिक जगह पर गोलीबारी

अर्कांसस के फोर्डिस प्रांत में एक किराने की दुकान के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। ये घटना फोर्डिस में मैड बुचर ग्रोसरी स्टोर में 22 जून की सुबह 11.30 बजे के आसपास हुई। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। ये भी पढ़ें- अमेरिका के अर्कांसस में सार्वजनिक जगह पर गोलीबारी, 3 की मौत, 10 घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts