अमेरिका का ईरान पर लगातार 11वें दिन हमला :5 शहरों पर मिसाइल- ड्रोन से दिखाई सैन्य ताकत, ट्रम्प बोले- बहुत जल्द...

ट्रम्प के बयान के बाद ईरान ने कहा कि यदि अमेरिकी हमले नहीं रुके तो वह युद्ध का दायरा और बढ़ा सकता है। बुधवार सुबह राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए। सरकारी मीडिया के अनुसार पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बुशहर समेत कई क्षेत्रों में धमाकों की भी खबरें सामने आई हैं।
Follow on Google News
5 शहरों पर मिसाइल- ड्रोन से दिखाई सैन्य ताकत, ट्रम्प बोले- बहुत जल्द...
अमेरिका हमले से फिर दहल उठे ईरान के 5 शहर

वॉशिंगटन डीसी/ तेहरानअमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार तड़के अमेरिका ने ईरान के पांच शहरों में एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया। सीजफायर टूटने के बाद यह लगातार 11वीं रात है, जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के एक संदिग्ध परमाणु ठिकाने पर बड़े हमले की चेतावनी देकर तनाव और बढ़ा दिया है।

पिकऐक्स माउंटेन पर ट्रम्प की चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान के संदिग्ध अंडरग्राउंड परमाणु ठिकाने पिकऐक्स माउंटेन पर बहुत बड़ा और भारी हमला कर सकता है। यह ठिकाना तेहरान से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण और नतांज परमाणु केंद्र के पास पहाड़ के भीतर करीब 100 मीटर गहराई में बनाया जा रहा है। अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिसर अभी पूरी तरह चालू नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य में इसका इस्तेमाल परमाणु कार्यक्रम से जुड़े सेंट्रीफ्यूज बनाने के लिए किया जा सकता है।

Twitter Post

ईरान ने दी जवाबी चेतावनी

ट्रम्प के बयान के बाद ईरान ने कहा कि यदि अमेरिकी हमले नहीं रुके तो वह युद्ध का दायरा और बढ़ा सकता है। बुधवार सुबह राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए। सरकारी मीडिया के अनुसार पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बुशहर समेत कई क्षेत्रों में धमाकों की भी खबरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का नया ट्रेड अटैक : कनाडा पर लगाया 50% टैरिफ, 100 साल पुराने कानून का पहली बार इस्तेमाल

युद्ध पर अमेरिका का बढ़ता खर्च

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेट की विनियोग समिति को बताया कि ईरान के साथ जारी संघर्ष पर अब तक 37.5 अरब डॉलर यानी करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। उन्होंने पेंटागन के लिए 87 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग भी मांगी है। इसमें से 67 अरब डॉलर मध्य-पूर्व में चल रहे सैन्य अभियानों पर खर्च किए जाएंगे। उनका कहना है कि अतिरिक्त बजट नहीं मिलने पर सैनिकों के वेतन, प्रशिक्षण और हथियारों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

अब जानिए पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. भारत और चीन के तेल टैंकरों ने बदला रास्ता

हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद सऊदी अरब से भारत और चीन के लिए रवाना दो तेल टैंकरों ने रेड सी से यू-टर्न लेकर स्वेज नहर का रास्ता अपनाया।

2. पेंटागन ने 100 सैनिकों के घायल होने की पुष्टि की

अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया कि 7 जुलाई के बाद ईरानी हमलों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश इलाज के बाद फिर ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

3. कतर ने ईरान से मुआवजे की मांग की

कतर ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद को पत्र भेजकर हालिया हमलों से हुए नुकसान के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और पूरा मुआवजा देने की मांग की।

4. ट्रम्प ने जॉर्डन हमले को माना सफल

डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया कि जॉर्डन में ईरान का एक हमला सफल रहा था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी।

5. पाकिस्तान पहुंचे ईरान के गृह मंत्री

ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी पाकिस्तान पहुंचे। उन्होंने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा और मौजूदा हालात पर चर्चा की।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts