PlayBreaking News

US Attack Iran : आज ईरान पर घातक हमले की तैयारी में था अमेरिका, लेकिन अचानक टाला फैसला, जानें वजह

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि मंगलवार को ईरान पर होने वाला प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा।
Follow on Google News
आज ईरान पर घातक हमले की तैयारी में था अमेरिका, लेकिन अचानक टाला फैसला, जानें वजह
Source : WhiteHouse Youtube

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका मंगलवार को ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला करने वाला था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल इसे टाल दिया है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा है कि सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने युद्ध रोकने बातचीत करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। जिसके चलते उन्होंने इसे रोकने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा कि गंभीर बातचीत चल रही है, जिसमें समझौता होने की उम्मीदें है। इसके आने वाले परिणाम को अमेरिका के साथ ही पश्चिम देश स्वीकार भी करेंगे। 

ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि मंगलवार को ईरान पर होने वाला प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना किसी भी समय बढ़ा हमला कर सकती है। पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं, जिनसे पूरे इलाके में युद्ध का खतरा और गहरा गया है। अमेरिका सैन्य कार्रवाई की तैयारी में दिख रहा है, वहीं ईरान भी जवाबी हमले की चेतावनी दे चुका है।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: PM Modi Norway Visit : पहली बार नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर प्रधानमत्री जोनास ने किया स्वागत

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को जल्द समझौता करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि “घड़ी तेजी से चल रही है” और अगर समझौता नहीं हुआ तो गंभीर नतीजे होंगे।

2. इजराइल-अमेरिका की सैन्य तैयारी तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी स्थित अमेरिकी ठिकानों से हथियार लेकर कई कार्गो विमान इजराइल पहुंचे हैं। वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रम्प के बीच संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें: US- Iran War : ईरान के सामने अमेरिका की 5 बड़ी शर्तें, जवाब में खाड़ी देश ने कहीं ये बड़ी बात

3. होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा खतरा

ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में करीब 1500 कारोबारी जहाज फंसे हुए हैं। इन जहाजों पर 20 हजार से ज्यादा नाविक मौजूद बताए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा जताया है।

4. सऊदी अरब पर ड्रोन हमला

सऊदी अरब ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इराक की दिशा से आए 3 ड्रोन मार गिराए। कुवैत और कतर ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा पर हमला बताया।

5. ईरान में लड़कियों को AK-47 ट्रेनिंग

तनाव बढ़ने के बीच ईरान में युवा लड़कियों को AK-47 असॉल्ट राइफल चलाने और असेंबल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बड़े हमले की प्लानिंग में था अमेरिका

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी में था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत चल रही है और अब सब कुछ बातचीत के नतीजे पर निर्भर करेगा। ट्रंप के मुताबिक सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे देशों ने उनसे सैन्य कार्रवाई कुछ दिनों के लिए रोकने की अपील की थी।

Featured News

हमला होता ऐसा जवाब देते- ईरानी सेना

ईरान ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसकी सेना ऐसे जवाब के लिए तैयार थी, जैसा दोनों देशों के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। ईरानी मिशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे “चेकमेट” बताया और ट्रम्प पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर उन्हें हारने वाला क्यों न माना जाए।

लेबनान में इजरायल की एयर स्ट्राइक

दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में इजराइल ने एयर स्ट्राइक की। यह हमला इलाके को खाली करने की चेतावनी जारी होने के करीब एक घंटे बाद हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान और अमेरिका के बीच विवाद सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। इसमें इजराइल की सुरक्षा, पश्चिम एशिया में बढ़ता प्रभाव और तेल सप्लाई का मुद्दा भी शामिल है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts