Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Norway Visit :पहली बार नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर प्रधानमत्री जोनास ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्वीडन से नॉर्वे पहुंच गए। यहां एयरपोर्ट पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर ने उनका स्वागत किया। यह 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे का पहला दौरा है।  
पहली बार नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर प्रधानमत्री जोनास ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंचे

इंटरनेशनल डेस्क। यूरोप के चार देशों की यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन के बाद अब नार्वे पहुंच गए हैं। ओस्लो एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला नॉर्वे दौरा है और पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है।

Twitter Post

भारत-नॉर्वे संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह दौरा भारत और नार्वे की दोस्ती को नई ऊर्जा देगा। दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और अन्य अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और साझेदारी को और मजबूत बनाने के नए रास्तों पर विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान : विदेशी धरती पर मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड, भारतीय समुदाय से कर सकेत हैं मुलाकात

भारतीय समुदाय ने किया सांस्कृतिक स्वागत 

नॉर्वे पहुंचने के बाद होटल में भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम  और साम्राज्ञी सोनजा से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री स्टोर के साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

Twitter Post

भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में भी होंगे शामिल 

प्रधानमंत्री मोदी ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी रहेगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह सम्मेलन भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने का मंच बनेगा। इससे पहले ऐसे सम्मेलन 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित किए गए थे।

ये भी पढ़ें: US- Iran War : ईरान के सामने अमेरिका की 5 बड़ी शर्तें, जवाब में खाड़ी देश ने कहीं ये बड़ी बात

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहेगा जोर 

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश व्यापार और निवेश को नई गति देने पर जोर देंगे। वर्ष 2024 में भारत और नॉर्वे के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 2.73 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। ऐसे में यह दौरा आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts