Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बॉयलर ब्लास्ट से दहला सतना :प्लांट में मची भगदड़, 1 मजदूर जिंदा जला

बताया जा रहा है कि प्लांट में धान की भूसी और ज्वलनशील रसायनों का भारी मात्रा में भंडारण था। बॉयलर फटने के बाद आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। 
प्लांट में मची भगदड़, 1 मजदूर जिंदा जला

सतना । मध्यप्रदेश के सतना में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अमरपाटन रोड स्थित विद्याश्री सॉल्वेंट में बॉयर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में स्थानीय लोग इस घटना से सहम उठे। हादसे में मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू पिघरा (45) साल की जिंदा जलने से मौत हो गई, दूसरी ओर मजदूर मन्नू केवट घायल हो गया है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आग की लपटों में फंसा मशीन ऑपरेटर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बॉयलर फटा और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। प्लांट में मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

लेकिन मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

कैसे फैली आग?

बताया जा रहा है कि प्लांट में धान की भूसी और ज्वलनशील रसायनों का भारी मात्रा में भंडारण था। बॉयलर फटने के बाद आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें पास के रिहायशी इलाके तक पहुंचने लगीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मजदूर मन्नू केवट भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी पूर्व जज और ट्विशा शर्मा की सास, बोलीं हमें लगा था एक संस्कारी बहू घर आई है लेकिन...

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात तक आग बुझाने और कूलिंग ऑपरेशन का काम चलता रहा मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

किराए पर चल रहा था प्लांट

जानकारी के मुताबिक यह सॉल्वेंट प्लांट शहर के सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल परिसर में संचालित हो रहा था। इसे बिहार के एक व्यापारी ने करीब 8 लाख रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया हुआ था। हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Featured News

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी देवेंद्र सिंह और कोतवाली टीआई रवीन्द्र द्विवेदी ने लोगों को समझाइश दी और जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हादसे ने खड़े किए कई सवाल

इस हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्लांट में सुरक्षा इंतजाम कितने मजबूत थे और क्या बॉयलर की नियमित जांच की जा रही थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts