PlayBreaking News

हनी ट्रैप नेटवर्क की कड़ियां भोपाल तक: श्वेता जैन हिरासत में

इंदौर के प्रॉपर्टी कारोबारी को सुपर कॉरिडोर पर रोककर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने भोपाल से श्वेता जैन को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।
Follow on Google News
श्वेता जैन हिरासत में
चिंटू ठाकुर और श्वेता जैन

इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी और शराब व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी को करोड़ों रुपये की रंगदारी के लिए धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रियल एस्टेट कारोबार में साझेदारी का दबाव बनाने के बाद महिला समेत कुछ लोगों ने कारोबारी को सुपर कॉरिडोर पर घेर लिया, उसके साथ मारपीट की और एक करोड़ रुपये नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। मामले में अब कथित हनी ट्रैप नेटवर्क की एंट्री भी सामने आई है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को भोपाल के औद्योगिक नगर क्षेत्र से श्वेता जैन को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि ब्लैकमेलिंग और कथित हनी ट्रैप नेटवर्क की अहम कड़ियां श्वेता जैन से जुड़ी हो सकती हैं।

और पढ़ें: बॉयलर ब्लास्ट से दहला सतना : प्लांट में मची भगदड़, 1 मजदूर जिंदा जला

महिला के जरिए हुई पहचान, फिर शुरू हुआ दबाव

क्राइम ब्रांच के अनुसार बाणगंगा क्षेत्र स्थित बाणेश्वरी कुंड निवासी 45 वर्षीय हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। हितेंद्र प्रॉपर्टी डीलिंग और शराब कारोबार से जुड़े हैं। शिकायत में बताया गया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित से हुई थी। अलका के जरिए उनकी पहचान लाखन चौधरी नामक व्यक्ति से कराई गई, जिसने खुद को इंदौर, देवास, धार और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावशाली कारोबारी बताते हुए रियल एस्टेट में साझेदारी का प्रस्ताव दिया।

आरोप है कि लाखन चौधरी ने हितेंद्र सिंह से कहा कि साथ मिलकर काम करने पर करोड़ों का फायदा होगा। लेकिन कारोबारी ने प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर दोबारा दबाव बनाते हुए कहा कि उन्हें अलका दीक्षित के साथ 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का एग्रीमेंट करना होगा।

और पढ़ें: हनीट्रैप का ‘खाकी कनेक्शन’: लेडी तस्कर संग प्रधान आरक्षक हिरासत में

“पार्टनर बनो… नहीं तो एक करोड़ दो”

पीड़ित के मुताबिक उसने पहले से अलका दीक्षित के बारे में कई विवादित बातें सुन रखी थीं, इसलिए उसने किसी भी प्रकार की साझेदारी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर धमकियां देना शुरू कर दीं। शिकायत के अनुसार 28 अप्रैल की रात करीब 11:15 बजे हितेंद्र सिंह सुपर कॉरिडोर से लवकुश चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में फोन पर बात करने के लिए उन्होंने कार मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर रोकी थी। तभी पीछे से आई एक कार उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार से अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी और अन्य लोग उतरे और आते ही कारोबारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

और पढ़ें: Public Bike Sharing Flop : नौ साल में हवा में 223 टन कार्बन मिलने से रोकने वालीं स्मार्ट साइकिलें हो रहीं कबाड़

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने कहा — “अगर पार्टनर नहीं बने तो एक करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।”

“परिवार की पूरी जानकारी हमारे पास”

हितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें डराने के लिए कहा कि उनके पूरे परिवार की जानकारी उनके पास है। साथ ही यह धमकी भी दी गई कि उनके निजी फोटो और वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम कर दिया जाएगा। घटना के बाद से कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। शिकायत में उन्होंने खुद की जान को खतरा बताया है।

और पढ़ें: Narmada Pollution : नर्मदा में घुल रहा जहर, 34 नदियों व 43 नालों के साथ ही 9 शहरों का सीवेज बना बड़ा खतरा

क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु वास्कले के मुताबिक आरोपियों की भूमिका, कॉल डिटेल, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस, सुनवाई टली

भोपाल में दबिश, श्वेता जैन से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार इंदौर पुलिस की टीम ने भोपाल पहुंचकर मिनाल क्षेत्र से श्वेता जैन को हिरासत में लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इस कथित ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप नेटवर्क में उसकी क्या भूमिका रही।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts