PlayBreaking News

MS Dhoni :सीजन में पहली बार नजर आए धोनी, CSK के साथ फोटोशूट कराया, फैंस के चेहरों पर दिखी खुशी

मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान साक्षी धोनी और जीवा भी स्टेडियम में नजर आए। 
Follow on Google News
सीजन में पहली बार नजर आए धोनी, CSK के साथ फोटोशूट कराया, फैंस के चेहरों पर दिखी खुशी

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सोमवार को एक बार फिर माहौल पूरी तरह महेंद्र सिंह धोनी के नाम रहा। CSK को IPL 2026 के 63वें मुकाबले में SRH ने 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है क्या नंबर-7 की जर्सी अब मैदान पर नहीं दिखेगी। मैच शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह टीम बस में चढ़ते नजर आए। इसके बाद फैंस की उम्मीदें और बढ़ गईं कि शायद माही मैदान पर उतरते दिखें।

टॉस के दौरान मिला बड़ा अपडेट

टॉस के समय जब रवि शास्त्री ने सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से पूछा कि क्या धोनी आज खेल रहे हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि धोनी चोटिल हैं और मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, धोनी इस सीजन की शुरुआत से पहले ही पिंडलियों की चोट से परेशान हैं। इसी वजह से वह पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए। यहां तक कि मैच-डे पर वह ड्रेसिंग रूम तक नहीं आते थे और होटल में ही रुकते थे।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

पहली बार CSK की जर्सी में दिखे माही

इस सीजन पहली बार धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में दिखाई दिए। हालांकि मैच के दौरान कैमरे कई बार ड्रेसिंग रूम की तरफ गए, लेकिन लंबे समय तक फैंस को धोनी की झलक नहीं मिली।

आखिरकार इनिंग ब्रेक के दौरान धोनी मैदान पर पहुंचे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फोटो के लिए जब खिलाड़ी मैदान पर आए तो माही भी उनके साथ नजर आए। धोनी को देखते ही चेपॉक स्टेडियम में फैंस का शोर गूंज उठा।

/img/95/1779165690340

इनिंग्स ब्रेक के दौरान एमएस धोनी ने CSK के साथ फोटोशूट कराया

चेपॉक में खिलाड़ियों के साथ लगाया मैदान का चक्कर

मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान साक्षी धोनी और जीवा भी स्टेडियम में नजर आए। धोनी पूरे समय हल्की मुस्कान के साथ टीम के साथ चलते दिखे। कभी खिलाड़ी उनके साथ फोटो लेते नजर आए तो कभी फैंस थाला के नारे लगाते दिखे।

Featured News

फिर गूंजा- ‘डेफिनेटली नॉट’

आईपीएल 2020 में जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है, तब उन्होंने मुस्कुराकर कहा था- डेफिनेटली नॉट। सोमवार को चेपॉक में कई फैंस यही पोस्टर लेकर पहुंचे थे। धोनी ने जब उन पोस्टर्स को देखा तो मुस्कुरा दिए। हालांकि इस बार भी रिटायरमेंट को लेकर कोई जवाब नहीं मिला। अब धोनी अगले सीजन खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला सिर्फ वही करेंगे। फिलहाल फैंस यही चाहते हैं कि माही एक बार फिर कहें- डेफिनेटली नॉट।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts