Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, 21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

UPSC CSE Mains 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 21 से 30 अगस्त 2026 तक होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा शेड्यूल और जरूरी जानकारी।
Follow on Google News
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, 21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
UPSC CSE Mains 2026

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकृत लॉगिन का इस्तेमाल करना होगा। मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC मेन्स का एडमिट कार्ड

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Civil Services (Main) Examination, 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन ऑप्शन चुनें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • UPSC CSE Mains का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। खासतौर पर इन डिटेल्स को जरूर देखें-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय

अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को समय रहते UPSC से संपर्क करना चाहिए।

Education

21 अगस्त से शुरू होगी UPSC मेन्स परीक्षा

आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

किस दिन कौन सा पेपर होगा?

मुख्य परीक्षा की शुरुआत 21 अगस्त को निबंध परीक्षा के साथ होगी। इसके बाद 22 और 23 अगस्त को सामान्य अध्ययन के पेपर आयोजित किए जाएंगे। वहीं भारतीय भाषा, अंग्रेजी और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं 29 और 30 अगस्त को निर्धारित हैं।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने परीक्षा केंद्र का पता और एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts