Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : गोंडा में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत

Follow on Google News
UP News : गोंडा में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खरगूपुर-इटियाथोक रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है देर रात यह हादसा हुआ।

बोलेरो के परखच्चे उड़े

जिले के इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पाण्डेय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर स्थित ‘डेंजर जोन‘ में गुरुवार देर रात खरगूपुर की तरफ तेज गति से जा रही बोलेरो (वाहन संख्या UP 32 PK 6284) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपस में दोस्त थे चारों युवक

मृतकों की पहचान अभिषेक साहू (23) निवासी ठडक्की पट्टी, धर्म सिंह (22) निवासी कंसापुर, राम बच्चन पाण्डेय (25) निवासी तिवारी बाजार व दीपू निवासी (23) कचनापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक आपस में दोस्त थे। इनमें से एक युवक की रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारों दोस्त बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts