UP News : कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, कई मजदूर मलबे में दबे

UP News : कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, कई मजदूर मलबे में दबे
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शनिवार (11 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में कई मजदूर दब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टीम ने अब तक 23 लोगों को निकाल लिया है। एसपी-कलेक्टर, मंत्री और रेलवे के अफसर घटनास्थल पर मौजूद हैं।

सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हादसा

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस की टीम और राहत कर्मी घटना की गंभीरता के साथ जांच कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

CM योगी ने घटना को संज्ञान में लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों को सीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts