तुर्किये के इजमिर स्टील प्लांट में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत और 13 घायल

तुर्किये के इजमिर प्रांत में स्थित एक बड़े स्टील प्लांट में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हादसे में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद प्लांट में आग फैल गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। राष्ट्रपति ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
तुर्किये के इजमिर स्टील प्लांट में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत और 13 घायल
तुर्किये स्टील प्लांट

इजमिर। तुर्किये में सोमवार का दिन कई परिवारों के लिए दुख और डर लेकर आया। देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित हाबास आयरन एंड स्टील प्लांट में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। देखते ही देखते प्लांट के अंदर आग फैल गई और चारों तरफ धुआं दिखाई देने लगा। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई।

बॉयलर बदलने के दौरान कैसे हुआ हादसा?

इजमिर प्रांत के गवर्नर सुलेमान एल्बान ने बताया कि प्लांट में बॉयलर बदलने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक बड़ी क्रेन फिसलकर भट्ठी में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इससे भट्ठी के पास लगी गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा और जोरदार धमाका हो गया। हादसे के समय प्लांट में काम बंद था। बॉयलर बदलने के कारण उत्पादन रोक दिया गया था। आम दिनों में यहां करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन घटना के समय लगभग 200 कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक, धमाका दोपहर के आसपास हुआ। इसके बाद प्लांट में आग तेजी से फैल गई।

तुर्किये के स्टील प्लांट में धमाके से 3 की मौत, 14 घायल; 10 लोग लापता

धमाके से कांपी जमीन, लोगों में मची अफरातफरी

धमाके के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में प्लांट के अंदर आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दिखाई दिया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था। उन्हें कुछ पल के लिए ऐसा लगा, जैसे जमीन हिल रही हो। कई लोग पहले इसे भूकंप समझ बैठे थे।

राष्ट्रपति एर्दोआन ने दिए जांच के आदेश

तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने कैबिनेट बैठक के बाद हादसे की जानकारी दी। उन्होंने 16 लोगों की मौत और 13 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने कहा कि इस घटना से पूरा देश दुखी है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा और अगर किसी की गलती सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी तय होगी। मामले की न्यायिक और प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है।

पांच लोग हिरासत में, चार सरकारी वकील जांच में जुटे

गृह मंत्री मुस्तफा चिफ्तची ने बताया कि राहत और बचाव टीमें घायलों की मदद में जुटी रहीं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने मामले की जांच के लिए चार सरकारी वकीलों को जिम्मेदारी सौंपी है। समाचार एजेंसी डेमिरोरेन के अनुसार, इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।

कैटी पेरी के एक्स हसबैंड रसेल ब्रांड को 10 साल 6 महीने की सजा... 20 साल पुराने मामले में रेप और यौन उत्पीड़न का दोषी करार

1987 में बना था हाबास स्टील प्लांट

हाबास आयरन एंड स्टील प्लांट की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यहां हर साल करीब 45 लाख टन स्टील बनाने की क्षमता है। यह प्लांट इजमिर के अलियागा इलाके में स्थित है। यह क्षेत्र बड़े बंदरगाह और जहाज तोड़ने के काम के लिए भी जाना जाता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts