Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : बहराइच में पड़ोसी के मकान की जर्जर दीवार गिरी, 3 बच्चों की मौत; दंपति गंभीर घायल

Follow on Google News
UP News : बहराइच में पड़ोसी के मकान की जर्जर दीवार गिरी, 3 बच्चों की मौत; दंपति गंभीर घायल
बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। छत पर सो रहे कुछ लोगों पर पड़ोसी के मकान की जर्जर दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

सोते समय गिरी पड़ोसी की दीवार

जानकारी के मुताबिक, रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर माफी गांव में रहने वाले रहीस अपनी पत्नी, बच्चों और 10 वर्षीय भांजे इमरान के साथ मंगलवार रात मकान की छत पर सो रहा था। बुधवार तड़के करीब चार बजे पड़ोसी मोहम्मद हुसैन के मकान की जर्जर दीवार छत पर सो रहे परिवार के ऊपर गिर गई और सभी मलबे में दब गए। गांववालों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रहीस के पुत्र गुफरान (पांच), पुत्री मिसबा (तीन) और भांजे इमरान (10) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रहीस (35) व उनकी पत्नी शरीफुन निशा (30) का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिस मकान की दीवार गिरी, वह काफी पुराना और क्षतिग्रस्त है। मकान मालिक अपने परिवार सहित दूसरे गांव में रहता है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts