People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मध्य इजरायल में धमाका, कोई हताहत नहीं
    ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं: IDF
    केरल: डॉ. वंदना दास हत्याकांड में दोषी शिक्षक को उम्रकैद, सर्जिकल कैंची से 27 वार कर ली थी जान
    Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
    World Water Day: 'हम हर एक बूंद पानी को बचाने का संकल्प दोहराएं', पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ में इजरायल में सैकड़ों मारे गए, कई घायल: IRGC का दावा
    रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं
    LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा
    यूएई तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया: UK
    अफग़ानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
    परमाणु-शक्ति से लैस रॉयल नेवी की पनडुब्बी HMS Anson अरब सागर में पहुंची: ब्रिटिश मीडिया
    इजरायल: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पहुंचे
    मध्य प्रदेश
    उज्जैन

    उज्जैन पहुंचे UP के डिप्टी CM और दिल्ली के मंत्री :बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, नंदी हाल में बैठकर किया पूजन

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन किए। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजन कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में वीआईपी श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं।
    Publish Date: 22 Mar 2026, 9:59 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी श्रद्धालुओं का भी लगातार आगमन जारी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से देश, प्रदेश और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

      दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों नेताओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

      परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे ब्रजेश पाठक

      उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे। उन्होंने पत्नी नम्रता पाठक के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया। दोनों ने करीब 15 मिनट तक नंदी हाल में पूजा की। इस दौरान उन्होंने नंदी जी का पूजन भी किया और चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।

      पूजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। पाठक दंपति ने श्रद्धा भाव से बाबा महाकाल का जाप किया और भगवान से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

      /img/10/1774153567180

      प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

      दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि, महाकाल की नगरी उज्जैन में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि, बाबा महाकाल के अद्भुत और अलौकिक दर्शन हुए हैं। उन्होंने बताया कि, उन्होंने भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण बना रहे।

      ब्रजेश पाठक ने कहा कि, बाबा महाकाल की कृपा से ही उन्हें इस पवित्र नगरी में आने का अवसर मिला है। उन्होंने भगवान से सभी लोगों के जीवन को सुखमय और निष्कंटक बनाने की प्रार्थना की।

      /img/10/1774153629290

      मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी किया पूजन

      महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद ब्रजेश पाठक ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया। पुजारी संजय शर्मा और रमन त्रिवेदी ने उन्हें सम्मानित किया और मंदिर की परंपराओं के अनुसार उनका सत्कार किया।

      दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने भी किए दर्शन

      इसी दिन दिल्ली सरकार के गृह, शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल के दर्शन करने पहुंचे मंत्री सूद ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि, इस पवित्र अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन मिलना उनके लिए अत्यंत शुभ और प्रेरणादायक है।

      यह भी पढ़ें: महाकाल के दरबार में फिल्मी सितारे : एक्ट्रेस जयाप्रदा और आशुतोष राणा ने किए दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

      MP सरकार और मंदिर प्रशासन की सराहना

      दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आशीष सूद ने मध्य प्रदेश सरकार, प्रशासन और महाकाल मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि, मंदिर परिसर में स्वच्छता, व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाएं बेहद उत्कृष्ट हैं। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई और प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत अच्छा अनुभव मिलता है।

      आशीष सूद ने कहा कि, उन्होंने बाबा महाकाल से देश और दिल्ली के सभी नागरिकों की कुशलक्षेम, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की है।

      [featured type="Featured"]

      मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान

      दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों नेताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उप प्रशासक एसएन सोनी ने आशीष सूद का सम्मान किया, जबकि ब्रजेश पाठक का स्वागत पुजारी संजय शर्मा और रमन त्रिवेदी ने किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

      मंदिर प्रशासन के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान यह संख्या और अधिक बढ़ जाती है।

      यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा

      नवरात्रि में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

      धार्मिक नगरी उज्जैन में नवरात्रि का पर्व विशेष उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। वहीं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां भी महाकाल मंदिर में दर्शन करने आ रही हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

      महाकाल के दरबार में देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

      महाकाल मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी धार्मिक मान्यता बेहद विशेष मानी जाती है। यही वजह है कि, यहां आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी लोगों का भी लगातार आगमन होता रहता है। राजनीतिक नेता, अभिनेता, उद्योगपति और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं और भगवान से अपने तथा देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं।

      शनिवार को भी इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने महाकाल के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और देश की समृद्धि की कामना की।

      [breaking type="Breaking"]

      आस्था का केंद्र है उज्जैन का महाकाल मंदिर

      उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां विराजित बाबा महाकाल को समय के देवता के रूप में पूजा जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। विशेष रूप से सावन, महाशिवरात्रि और नवरात्रि जैसे पर्वों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

      श्रद्धालुओं की आस्था है कि, बाबा महाकाल के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि देशभर से लोग यहां आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      up deputy cm

      Brajesh Pathak

      Mahakal Mandir Darshan

      Ujjain Mahakal Mandir

      mp news

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      23 मार्च से एयरलाइंस तय करेंगी किराया, मांग बढ़ी तो महंगी होगी उड़ान

      फ्लाइट टिकट पर फेयर कैप खत्म:23 मार्च से एयरलाइंस तय करेंगी किराया, मांग बढ़ी तो महंगी होगी उड़ान

      ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार

      धुरंधर-2 का दुनियाभर में राज :ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार

      इंदौर अग्निकांड में 20 साल पुराने ड्राइवर ने खोले राज – बोला , मैं उस दिन होता तो परिवार को बचा लेता

      इंदौर अग्निकांड में 20 साल पुराने ड्राइवर ने खोले राज – बोला , मैं उस दिन होता तो परिवार को बचा लेता

      कटरा में बिगड़े हालात, श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

      माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद:कटरा में बिगड़े हालात, श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

      PAK के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित का विवादित बयान, दिल्ली-मुंबई का लिया नाम

      ‘अमेरिका हमला करे तो भारत पर बम गिराओ…’PAK के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित का विवादित बयान, दिल्ली-मुंबई का लिया नाम

      रामलला के दरबार में IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ

      आईपीएल 2026 से पहले LSG का आध्यात्मिक कदम!रामलला के दरबार में IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ

      रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

      ‘लॉरेंस जैसा बनना था…’रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

      इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई, ‘शव’ निकला सोफे का फोम

      इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई, ‘शव’ निकला सोफे का फोम

      ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम, ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई करेंगे

      48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना...ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम, ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई करेंगे

      अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

      महाजंग के बीच भारत की स्मार्ट रणनीति :अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....