टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा

टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य तिलक वर्मा ने सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
Follow on Google News
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन।  टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा ने सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर दर्शन किए और भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने पर बाबा से ऐसा ही आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

    मैंने जीत के लिए पहले प्रार्थना की थी, बाबा ने जिता दिया

    तिलक वर्मा ने कहा कि जीतने के लिए मैंने प्रार्थना की थी, महाकाल ने जिता दिया इसलिए मैं बाबा के दर्शन करने आया था। देश के लिए आने वाले टूर्नामेंट में हम दिल से मेहनत करेंगे और जो देंगे वो तो बाबा महाकाल देंगे, हम अपनी तरफ से पूरी मेहनत करेंगे। हमने जैसी कड़ी मेहनत की थी, वैसी मेहनत हम करेंगे, बाकी सब बाबा महाकाल के हाथ में है।  

    Uploaded media

    टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा रिकॉर्ड

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक  ने अपनी प्रतिभा और निरंतरता से टीम के मध्यक्रम को मजबूती दी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने अहम पारियां खेलीं और कई मैचों में टीम को संभालने की भूमिका निभाई। ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने लगातार 25-25 रन की पारियां खेलीं, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ 31 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शुरुआती मैचों में चार पारियों में लगभग 100 से अधिक रन बनाए और टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने दबाव भरे मैचों में संयमित बल्लेबाजी दिखाई, जिससे भारतीय टीम को संतुलन मिला और वे टीम की रणनीति में अहम कड़ी साबित हुए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts