People's Update
Saturday, March 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का निधन, 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट
    दक्षिण कोरिया फैक्ट्री हादसा: आग और धमाके के बाद 10 शव बरामद, 59 घायल
    हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने अदा की ईद की नमाज, मीर आलम ईदगाह में उमड़ी भीड़
    कोलकाता में ईद पर ममता बनर्जी का सियासी वॉर - ‘जो बंगाल को छेड़ेगा, बर्बाद होगा’
    टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा तय, 26 और 28 जून को होंगे T20 मुकाबले
    राज्यसभा में सोमवार को CAPFs बिल पेश करेंगे अमित शाह, सुरक्षा ढांचे पर फोकस
    हॉर्मुज संकट पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा - रास्ता खोलना आसान, बस मदद चाहिए
    असम चुनाव में TMC की एंट्री, पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान
    ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद में जनसैलाब, दिल्ली में दिखा उत्साह
    बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने किए हमले
    शिमला: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे
    अगर हमारे आइलैंड पर हमला हुआ, तो निशाना बनेगा रास अल खैमाह: ईरान
    मध्य प्रदेश
    उज्जैन

    महाकाल के दरबार में फिल्मी सितारे :एक्ट्रेस जयाप्रदा और आशुतोष राणा ने किए दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेत्री जयाप्रदा और अभिनेता आशुतोष राणा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा चेटीचंड कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन आई थीं। दोनों कलाकारों ने नंदी हॉल में ध्यान लगाया और भगवान महाकाल से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
    Publish Date: 21 Mar 2026, 10:12 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      उज्जैन। धर्म नगरी उज्जैन स्थित बाबा महाकाल का दरबार हमेशा से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु यहां ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को फिल्म जगत के दो प्रसिद्ध चेहरे भी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे।

      90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य जयाप्रदा तथा प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दोनों कलाकारों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।

      चेटीचंड कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचीं जयाप्रदा

      प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा सिंधी समाज के प्रमुख त्योहार चेटीचंड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन आई थीं। इस अवसर पर शहर में चल समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जयाप्रदा सीधे महाकाल मंदिर पहुंचीं और वहां भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए।

      जयाप्रदा इससे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुकी हैं। उनका कहना है कि महाकाल की नगरी में आने से उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

      /img/10/1774068020161

      नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान और जप

      महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद जयाप्रदा ने सबसे पहले नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने नंदी भगवान का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय ध्यान और जप में भी बिताया। इसके बाद मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन-अभिषेक के बाद जयाप्रदा ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया।

      जयाप्रदा बोलीं- महाकाल के दर्शन कर मिला सुकून

      दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि, महाकाल के दर्शन कर उन्हें बेहद सुकून और शांति मिली है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु यहां श्रद्धा और विश्वास के साथ आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। बाबा महाकाल की कृपा से हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।

      जयाप्रदा ने मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के बावजूद व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सनातन धर्म में भगवान शिव का यह धाम अत्यंत पवित्र है और हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार यहां दर्शन के लिए अवश्य आना चाहिए।

      [featured type="Featured"]

      अभिनेता आशुतोष राणा ने भी किए महाकाल के दर्शन

      इसी दौरान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा भी महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता आशुतोष राणा का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दर्शन के दौरान वे काफी प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंने भी नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और कुछ समय भगवान शिव की भक्ति में लीन रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान महाकाल के चरणों में प्रणाम कर सभी के मंगल की कामना की।

      नववर्ष की शुरुआत पर महाकाल के चरणों में प्रणाम

      दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि, हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे शुभ समय में भगवान महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि, बीते वर्ष के लिए भगवान को धन्यवाद देना और आने वाले वर्ष के लिए आशीर्वाद मांगना जरूरी है।

      आशुतोष राणा ने कहा कि, देवाधिदेव महादेव के श्री चरणों में दंडवत प्रणाम करने के लिए यहां आया हूं। उनकी कृपा से हमें बार-बार उनके दर्शन का अवसर मिलता है। मैं बहुत आनंदित और अभिभूत हूं। भगवान महाकाल पूरे विश्व और सभी धर्मों का कल्याण करें।

      /img/10/1774068121951

      मंदिर प्रबंधन समिति ने किया स्वागत

      महाकाल मंदिर पहुंचने पर दोनों कलाकारों का मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें विधि-विधान से दर्शन और पूजा की व्यवस्था करवाई। मंदिर में आए अन्य श्रद्धालुओं ने भी फिल्मी सितारों को देखकर उत्साह जताया।

      देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

      उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। महाकाल मंदिर की विशेषता यह है कि यहां होने वाली भस्म आरती पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके अलावा सावन माह, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

      यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा

      आस्था और आध्यात्म का केंद्र है उज्जैन

      उज्जैन को प्राचीन काल से ही धर्म और आध्यात्म की नगरी माना जाता है। यह शहर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर के साथ-साथ कई अन्य प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां साल भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। जब भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन या पर्व होता है, तो शहर की रौनक और भी बढ़ जाती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Ujjain Mahakal Mandir

      Ujjain Mahakal Darshan

      JayaPrada

      Ashutosh Rana

      mahakal temple celebrity visit

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      महंत पुरी ने आईडी व्यवस्था का प्रस्ताव दिया

      कुंभ 2027 में फर्जी साधुओं पर लगेगी रोक,महंत पुरी ने आईडी व्यवस्था का प्रस्ताव दिया

      60% सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज खत्म, कमाई घटने से एयरलाइंस चिंतित

      सरकार का नया एविएशन नियम!60% सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज खत्म, कमाई घटने से एयरलाइंस चिंतित

      विलेन प्रशांत तमांग के निधन से अटकी शूटिंग, मेकर्स के पास 2 रास्ते; अब कब रिलीज होगी फिल्म?

      सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर लगा ब्रेक!विलेन प्रशांत तमांग के निधन से अटकी शूटिंग, मेकर्स के पास 2 रास्ते; अब कब रिलीज होगी फिल्म?

      तांत्रिक अनुष्ठान में उंगली कटवाने का दावा, अशोक खरात केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

      ‘रेपिस्ट बाबा’ से जुड़ा नाम…तांत्रिक अनुष्ठान में उंगली कटवाने का दावा, अशोक खरात केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

      कैंपस में हंगामा

      वाराणसी में यूपी कॉलेज छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में हंगामा

      300 सट्टेबाजी ऐप-वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 8400 प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई

      सरकार का डिजिटल एक्शन!300 सट्टेबाजी ऐप-वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 8400 प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई

      जंग के बीच ट्रंप ने ईरानी तेल पर दी 30 दिन की राहत, ग्लोबल मार्केट में आएगा 14 करोड़ बैरल तेल

      Oil Crisis से घबराया अमेरिका?जंग के बीच ट्रंप ने ईरानी तेल पर दी 30 दिन की राहत, ग्लोबल मार्केट में आएगा 14 करोड़ बैरल तेल

      ईदगाह और मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

      MP में ईद-उल-फितर की रौनक :ईदगाह और मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

      दुश्मन हार गया, देश एकजुटर; ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

      ईरान युद्ध में सुप्रीम लीडर बोले:दुश्मन हार गया, देश एकजुटर; ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

      हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस, होर्मुज में महायुद्ध की आहट!

      ईरान जंग में अमेरिका को मिला ब्रिटेन का साथ :हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस, होर्मुज में महायुद्ध की आहट!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....