PlayBreaking News

UP Cabinet Expension:ब्राह्मण, OBC और दलित... योगी कैबिनेट में इन 6 नए मंत्रियों की जगह फाइनल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है, जिसमें 6 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे लखनऊ के लोक भवन में आयोजित होगा।
Follow on Google News
ब्राह्मण, OBC और दलित... योगी कैबिनेट में इन 6 नए मंत्रियों की जगह फाइनल
social media

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आज 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सभी संभावित मंत्री लखनऊ पहुंच चुके हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर ली है। यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें नए मंत्रियों के नाम और जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम चर्चा हुई है।

राज्यपाल से मुलाकात और फाइनल लिस्ट

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। इस दौरान संभावित मंत्रियों की सूची उन्हें सौंपी गई। इस मुलाकात के बाद यह लगभग तय हो गया कि आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

शपथ ग्रहण समारोह का समय और स्थान

आज दोपहर 3 बजे लखनऊ के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी शाम को एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Yogi Cabinet: यूपी में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से की मुलाकात

यूपी मंत्रिमंडल की मौजूदा स्थिति

फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री हैं। 21 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्री संविधान के अनुसार, यूपी में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी अभी 6 पद खाली हैं, जिन्हें इस विस्तार में भरा जाएगा।

किन चेहरों को मिल सकता है मौका?

इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति भी साफ दिखाई दे रही है।

1. भूपेंद्र चौधरी (जाट नेता, OBC चेहरा)

भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मजबूत जाट नेता माने जाते हैं। वे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। मुरादाबाद से आने वाले भूपेंद्र चौधरी पहले पंचायती राज मंत्री भी रह चुके हैं। पार्टी में उन्हें अनुभवी और रणनीतिक नेता के तौर पर देखा जाता है।

2. मनोज पांडे (ब्राह्मण चेहरा, सपा से आए नेता)

मनोज पांडे रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं। वे पहले समाजवादी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं। 2024 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। उनकी एंट्री को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3. कृष्णा पासवान (SC महिला चेहरा)

कृष्णा पासवान फतेहपुर के खागा से चार बार विधायक रह चुकी हैं। वे जमीनी स्तर की मजबूत नेता मानी जाती हैं और SC समाज से आती हैं। हाल ही में उनके काम को लेकर एक वीडियो वायरल भी हुआ था, जिसने उन्हें और चर्चा में ला दिया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, स्वास्थ्य और बीमा सुरक्षा की भी घोषणा

4. हंसराज विश्वकर्मा (OBC चेहरा, वाराणसी)

हंसराज विश्वकर्मा बूथ स्तर से राजनीति शुरू कर आज वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष बन चुके हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से आते हैं। विश्वकर्मा समाज का मजबूत प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान है।

5. कैलाश राजपूत (लोधी समाज, OBC चेहरा)

कैलाश राजपूत कन्नौज के तिर्वा से विधायक हैं और लोधी समाज से आते हैं। वे अखिलेश यादव के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र से बीजेपी का मजबूत चेहरा हैं। संगठन और क्षेत्र दोनों में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।

6. सुरेंद्र दिलेर (युवा SC चेहरा)

सुरेंद्र दिलेर सबसे युवा संभावित मंत्री चेहरों में से एक हैं। उनकी उम्र मात्र 31 साल है और वे अलीगढ़ के खैर से विधायक हैं। राजनीतिक परिवार से आने वाले सुरेंद्र दिलेर को नई पीढ़ी के प्रतिनिधि के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे: मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

अन्य संभावित नाम

कुछ और नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं-

  • अशोक कटारिया (गुर्जर, OBC)
  • सुरेश पासी (SC, अमेठी)
  • आशीष सिंह आशु (कुर्मी, OBC)
  • पूजा पाल (कौशांबी से विधायक, OBC चेहरा)
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts