Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज MP में गृह मंत्री अमित शाह : मंडला-कटनी में करेंगे जनसभा, 4 लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे

Follow on Google News
आज MP में गृह मंत्री अमित शाह : मंडला-कटनी में करेंगे जनसभा, 4 लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे
मंडला/कटनी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार (11 अप्रैल) को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। वे मंडला और कटनी जिलों में जनसभा करेंगे। अमित शाह यहां 2 चुनावी सभाओं से 4 संसदीय सीटों को साधेंगे। मंडला की सभा में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहेंगे तो कटनी की सभा में खजुराहो के प्रत्याशी वीडी शर्मा, शहडोल से हिमाद्री सिंह और सतना से गणेश सिंह भी शामिल होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम

  • दोपहर 12.50 बजे : मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे।
  • दोपहर 1:10 बजे : रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • दोपहर 1.30 बजे : पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 2.50 बजे : कटनी के विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे।
  • दोपहर 3.10 बजे : विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री भी आएंगे MP

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वे मऊगंज और सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह रीवा से जनार्दन मिश्र और सतना में गणेश सिंह के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। क्षत्रिय वोटर्स साधने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

CM यादव भी करेंगे चुनावी सभा

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला, जबलपुर, सीधी और शहडोल में चुनावी सभा करेंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे : जबलपुर स्टेट हैंगर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे।
  • दोपहर 12:45 बजे : मंडला में रपटा घाट पर मां नर्मदा का दर्शन एवं पूजन करेंगे।
  • दोपहर 1:30 बजे : पुलिस ग्राउंड मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 2:10 बजे : शहडोल में जनसभा में शामिल होंगे।
  • दोपहर 3:30 बजे : सीधी जिले के चुरहट में जनसभा में शामिल होंगे।
  • शाम 4:30 बजे : जबलपुर के सीहोरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव

  • मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट ही बताए हैं।
  • सीधी और मंडला की लोकसभा सीट पर टिकट की जानकारी साफ मिल गई है। सीधी सीट में भाजपा से डॉ. राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
  • मंडला सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को उतारा है।
  • छिंदवाड़ा में भाजपा ने नकुलनाथ वहीं, कांग्रेस ने बंटी साहू को मौका दिया है।
  • इसी के साथ बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया।

MP में चार चरणों में वोटिंग

तारीख सीट की संख्या सीट का नाम
19 अप्रैल 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
26 अप्रैल 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद
7 मई 8 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
13 मई 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

चार महीने में करीब 3 लाख वोटर्स बढ़े

मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। इस तरह 4 महीने में 3 लाख कुल वोटर्स बढ़ चुके हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है। ये भी पढ़ें- बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव की नई तारीख घोषित, 7 मई को होगी वोटिंग; बीएसपी प्रत्याशी का हुआ अंतिम संस्कार, भाजपा-कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts