Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा... 5 कार्यक्रम में होंगे शामिल; सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 से ज्यादा जवान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा... 5 कार्यक्रम में होंगे शामिल; सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 से ज्यादा जवान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अगस्त को राजधानी आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शहर में करीब 11 घंटे रहेंगे। इस दौरान पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के लिए लाल परेड मैदान और भौंरी स्थित पुलिस अकादमी में 2-2 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

गृह मंत्री के लिए कड़ी सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में 40 आईपीएस और 3000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पांचों कार्यक्रम स्थल की पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी एक आईपीएस अफसर और चार राजपत्रित अधिकारी के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान संभालेंगे।

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10.40 बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। स्टेंट हैंगर से हैलीकॉप्टर से लाल परेड़ ग्राउंड आएंगे। यहां से उनका कारकेड मिंटो हाल पहुंचेगा। गृह मंत्री शाह यहां मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। शाह यहां करीब दो घंटे रूकेंगे। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे मिंटो हॉल से लालपरेड ग्राउंड आकर हैलीकॉप्टर से पुलिस अकादमी भौंरी पहुंचेंगे। यहां बरखेड़ा बोंदर में नेशनल फारेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में 1 घंटे रुकने के बाद वापस हैलीकॉप्टर से लाल परेड आएंगे। यहां लाल परेड ग्राउंड से रवींद्र भवन पहुंचेंगे। यहां मध्य प्रदेश पुलिस के आवासों एवं प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करेंगे। यहां से शाह विधानसभा जाएंगे। जहां भारत नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री शाह कारकेट विधानसभा से ताज होटल के लिए रवाना होगा। जहां नेफेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन, सहकारिता के बढ़ते कदम में हिस्सा लेंगे।

गृह मंत्री भोपाल में करीब 11 घंटे रुकेंगे

सभी कार्यक्रमों शामिल होने के बाद गृह मंत्री रात 9.30 बजे ताज होटल से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। यहां से वे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे। गृह मंत्री भोपाल में करीब 11 घंटे रुकेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 35 से ज्यादा आईपीएस और तीन हजार के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे ये भी पढ़ें: MP Corona Update : प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 100 से ज्यादा संक्रमित मिले; संक्रमण दर बढ़ी मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts