Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Corona Update : प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 100 से ज्यादा संक्रमित मिले; संक्रमण दर बढ़ी

MP Corona Update : प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 100 से ज्यादा संक्रमित मिले; संक्रमण दर बढ़ी
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 130 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 144 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 684 है। गुरुवार को 6 हजार 491 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

क्या है संक्रमण दर ?

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में संक्रमण दर 2.00% है। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.91% पहुंच गई है।

कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध है बूस्टर डोज

कोर्बेवैक्स टीके की बूस्टर खुराक कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर अब उपलब्ध है। टीका निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने बताया कि टीके की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति केंद्र सरकार को कर दी गई हैं। बीई का कॉर्बेवैक्स भारत में पहली ऐसी वैक्सीन है जिसे हेट्रोलोगस कोविड-19 बूस्टर के रूप में अप्रूव किया गया है। कोर्बेवैक्स को कोरोना बूस्टर शॉट के रूप में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिल गई है। विषम लैंगिक से आशय यह है कि कोर्बेवैक्स की बूस्टर पूर्व में कोविशील्ड व कोवाक्सिन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को तीसरी खुराक के रूप में यह दिया जा सकेगा। निजी केंद्रों पर कोर्बेवैक्स की एक खुराक की कीमत 250 रुपए है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts