Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सगे चाचा ने किया रिश्तों को कलंकित, अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ किया रेप, इलेक्ट्रिक शॉक देकर की हत्या, कन्या भोज खाने गई थी बच्ची 

Follow on Google News
सगे चाचा ने किया रिश्तों को कलंकित, अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ किया रेप, इलेक्ट्रिक शॉक देकर की हत्या, कन्या भोज खाने गई थी बच्ची 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की मासूम के साथ हुए रेप केस में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का रेप उसके सगे चाचा ने किया। लेकिन बच्ची की लाश पड़ोसी के कार में मिलने की वजह से लोगों ने उसे आरोपी ठहराया था। वहीं बच्ची की बहन का कहना था कि पड़ोसी युवक ने ही उन्हें उसके कार में होने की जानकारी दी। रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची के चाहा ने बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट किया, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया, फिर उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा।  जब मृतक कार में मिली तो उसके हाथ अकड़े हुए थे और चेहरे पर कई खरोच के निशान भी थे। इसके साथ बच्ची के होठ और नाक से खून भी निकल रहा था। 

कार में सीट के नीचे मिली लाश

रविवार सुबह करीब 9 बजे एक मासूम बच्ची पास के मंदिर में कन्या भोज के लिए गई थी। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खुद उसे ढूंढने की कोशिश की और जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पूरा दिन तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। फिर देर शाम उसकी लाश घर के पास खड़ी एक युवक की कार में मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत करंट लगने से हुई है। वहीं मृत बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी रामनवमी के दिन सुबह खुशी-खुशी कन्या भोज में शामिल होने गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। 

आरोप के संदेह में पड़ोसी के घर में लगाई आग 

पहले जब लोगों को पड़ोसी पर शक हुआ तो गुस्साए परिजनों ने देर रात संदेही युवक बादल के घर में आग लगा दी। घर के लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। आग से घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह जल गई। इसके बाद आरोपी के परिजन घर में ताला लगाकर वहां से चले गए। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts