Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पतौर रेंज में बाघ का आतंक, हमले में ग्रामीण की मौत : मवेशी का शिकार करने घर में घुसा था टाइगर, 3 दिन में तीसरी घटना

Follow on Google News
पतौर रेंज में बाघ का आतंक, हमले में ग्रामीण की मौत : मवेशी का शिकार करने घर में घुसा था टाइगर, 3 दिन में तीसरी घटना
उमरिया। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन बाघ ने हमला किया। इस बार बाघ ने एक वृद्ध को हमला कर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज अतंर्गत आने वाले ग्राम बमेरा में घर से लगी हुई गौशाला में बंधी भैंस पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया और उसे खाने लगा। उसी दौरान मवेशी मालिक 60 वर्षीय कम्मा यादव बाहर निकले तो बाघ ने उनपर हमला कर दिया था।

बाघ ने पहले भैंस फिर वृद्ध पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बमेरा में घर से लगी हुई गौशाला में बंधी भैंस पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया और उसे खाने लगा। भैंस की आवाज सुनकर 60 वर्षीय कम्मा यादव बाहर निकले। शिकार खाने के दौरान पड़े खलल से बाघ बिफर गया और उसने कम्मा यादव पर हमला कर दिया। जिसके बाद घर के 8 से 10 लोग बाघ से कम्मा यादव को छुड़ाने के लिए बाहर आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद बाघ ने कम्मा यादव को छोड़ा, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्पित मृणाल से मिली जानकारी के अनुसार कम्मा यादव के जबड़े को बाघ ने बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते जबलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देखें वीडियो- https://x.com/psamachar1/status/1704188056675438679?s=20

3 दिन में तीन घटनाएं

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र, पतौर वन परिक्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। बीते तीन दिनों से लगातार बाघ किसी न किसी को घायल कर रहा है। 17 सितंबर को पतौर रेंज के बकेली बीट के अमराडंडी हार पीएफ 191 में बाघ ने चरवाहे बद्री यादव उम्र 70 वर्ष को घायल कर दिया था। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय उमरिया में चल रहा है। वहीं 18 सितंबर को वन परिक्षेत्र पतौर के पतौर ए बीट के बंदरछुई हार के पीएफ 407 में 18 वर्षीय श्याम किशोर पाल को बाघ ने घायल कर दिया था। जिसका भी इलाज उमरिया जिला के चिकित्सालय में चल रहा है। ये भी पढ़ें- उमरिया : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, सिर गायब; जांच में जुटा वन विभाग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts