Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में सड़क हादसा : BSNL की महिला कर्मचारी को बस ने रौंदा... मौत, आप के शहर अध्यक्ष हैं पति; ड्राइवर गिरफ्तार

Follow on Google News
उज्जैन में सड़क हादसा : BSNL की महिला कर्मचारी को बस ने रौंदा... मौत, आप के शहर अध्यक्ष हैं पति; ड्राइवर गिरफ्तार
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चामुंडा माता चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटर सवार एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बीएसएनएल में पदस्थ महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

आप के शहर अध्यक्ष की पत्नी की मौत

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर शाम शहर के व्यवस्थम चौराहे चामुंडा पर हुआ। जहां बीएसएनल कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी शालिनी शर्मा अपनी ड्यूटी पूरी करके स्कूटर से घर लौट रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण थी कि, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची और बस जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, मृतक महिला आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की पत्नी है। देवासगेट थाना प्रभारी मोहन जाट ने बताया कि, बस एम यादव ट्रैवल्स की थी। जिसे जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1692593966838079610?s=20 (इनपुट – संदीप पांडला) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts