Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, एक हफ्ते से उज्जैन के एक अस्पताल में थे भर्ती

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, एक हफ्ते से उज्जैन के एक अस्पताल में थे भर्ती
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार (3 सितंबर) को निधन हो गया। उन्होंने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उज्‍जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर सीएम के पिता पूनम चंद यादव का हालचाल जाना था। पूनम चंद यादव ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को पढ़ाया। संघर्ष के दिनों में रतलाम से उज्जैन आए और सबसे पहले एक हीरा मिल में काम किया। इसके बाद शहर के मालीपुरा में भजिया और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। 100 साल की उम्र होने के बाद भी वे अपनी उपज बेचने खुद मंडी जाते थे। [caption id="attachment_132340" align="aligncenter" width="600"] यह तस्वीर फादर्स डे की है, जब CM मोहन यादव उज्जैन में पिता से मिले थे[/caption] मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शोक जताते हुए एक्स पर लिखा- 'बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts