Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाकाल दर्शन के दौरान श्रद्धालु की कार से लाखों का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए जम्मू के एक श्रद्धालु परिवार के साथ चोरी की वारदात हो गई। होटल से चेकआउट करने के बाद परिवार ने कार में सामान रखा और दर्शन के लिए चला गया। लौटने पर कार से करीब 3 लाख रुपए का सामान गायब मिला, ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
महाकाल दर्शन के दौरान श्रद्धालु की कार से लाखों का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
महाकाल दर्शन के दौरान श्रद्धालु की कार से लाखों का सामान चोरी

उज्जैन। जम्मू से उज्जैन आए श्रद्धालु परिवार की कार से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी में एक युवक महज ढाई मिनट में बैग निकालकर ले जाता दिखाई दिया। चोरी हुए सामान में लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। महाकाल थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था परिवार 

जम्मू निवासी शख्स अपने परिवार और परिचितों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। बुधवार को लौटने से पहले उन्होंने एक बार फिर मंदिर में दर्शन करने का निर्णय लिया। इसके लिए स्टेशन के पास स्थित होटल से चेकआउट कर उन्होंने अपना पूरा सामान कार में रखा और मंदिर चले गए। करीब दो घंटे बाद वापस लौटने पर कार से कई कीमती सामान गायब मिला।

मुरैना में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने पत्नी को गोली मारी, मौके पर मौत

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के अनुसार, सुबह 11:23 बजे एक छात्र जैसा दिखने वाला युवक कार के पास पहुंचा और महज ढाई मिनट के भीतर बैग निकालकर आराम से वहां से निकल गया। 11:26 बजे तक आरोपी मौके से जा चुका था। उसकी गतिविधियों में किसी तरह की घबराहट दिखाई नहीं दी, जिससे पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

Breaking News

लाखों का सामान लेकर फरार हुआ आरोपी

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए सामान में एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, 15 हजार रुपए नकद, एक सूटकेस और एक हैंडबैग शामिल है। बैग में अहम दस्तावेज और अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ था। परिवार ने कुल नुकसान करीब 3 लाख रुपए बताया है। पीड़ित ने बताया कि उनके साथ उनकी बुआ, एक मित्र और गुरुजी भी उज्जैन आए थे।

गैस लाइन ब्लास्ट केस में एसडीएम के शपथपत्र पर हाईकोर्ट सख्त,झूठे दावों पर मांगा जवाब

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी 

घटना के बाद पीड़ित की मित्र ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आसपास के कैमरों की भी जांच की जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts