Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हादसा : कार और टैंकर में टक्कर, चार लोगों की मौत, 3 घायल

Follow on Google News
उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हादसा : कार और टैंकर में टक्कर, चार लोगों की मौत, 3 घायल
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तील लोग घायल हो गए। सभी मृतक इंदौर के रहने वाले थे और अजमेर से जियारत कर इंदौर वापस जा रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार तड़के जिले से 50 किलोमीटर दूर नागदा के पास उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर बेड़ावन्या गांव के पास हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार और भारत पेट्रोलियम के ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार समीर खान, अब्दुल, इमरान नूर और आशिक मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गई। जुबैर, समीर और ओबामा घायल बताए जा रहे हैं। कार में सवार ऐजाज को कोई चोट नहीं आई है। उसने बताया कि, हम सभी आठ लोग 23 अक्टूबर को इंदौर से अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार (25 अक्टूबर) सुबह लौटते समय एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी।

मृतकों की हुई पहचान

  • इमरान पुत्र इज्जत नूर, 40 साल, निवासी कड़ाव घाट, इंदौर
  • आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी, 35 साल, निवासी पिंजारा बाखल, इंदौर
  • अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी झलारिया, इंदौर
  • समीर पुत्र हाजी हफीज खान, निवासी झलारिया, इंदौर

ये लोग हुए घायल

  • जुबैर पुत्र जाकिर, 30 साल, इंदौर
  • समीर पुत्र रशीद, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर
  • ओसामा पुत्र सिद्दीक, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर

देखें हादसे से जुड़ी तस्वीरें...

[caption id="attachment_138863" align="aligncenter" width="600"] हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कटर से काटकर कार में फंसे लोगों को निकाला गया।[/caption] [caption id="attachment_138864" align="aligncenter" width="600"] टैंकर को क्रेन की मदद से रोड से हटाया गया।[/caption] [caption id="attachment_138865" align="aligncenter" width="600"] हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत।[/caption] ये भी पढ़ें- Indore News : 1 लाख की रिश्वत लेते बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर और सहयोगी पकड़ाया​​​​​, घरेलू कनेक्शन के लिए मांगी थी घूस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts