Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UGC NET जून 2025 की परीक्षा की तारीख में बदलाव, अब 25 से 29 जून के बीच होगी परीक्षा

Follow on Google News
UGC NET जून 2025 की परीक्षा की तारीख में बदलाव, अब 25 से 29 जून के बीच होगी परीक्षा

UGC NET 2025। अगर आप UGC NET जून 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होने वाली थी।

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अब उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल देख सकते हैं। यहां यह जानकारी मिलेगी कि आपका पेपर किस दिन और किस शिफ्ट में होगा।

कैसे होगी परीक्षा?

  • यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी।
  • परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
इसके जरिए उम्मीदवार तीन प्रमुख पात्रताओं के लिए मूल्यांकन देंगे-
  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता
  • PhD प्रोग्राम में प्रवेश

एडमिट कार्ड कब आएगा?

  • UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि कोई अपडेट न छूटे।

एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारियों को जरूर चेक करें-
  • आपकी परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की शिफ्ट (सुबह या दोपहर)
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
यदि किसी जानकारी में गड़बड़ी हो या कोई समस्या आए तो आप-
  • NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 पर कॉल करें
  • या ईमेल करें ugcnet@nta.ac.in पर

परीक्षा केंद्रों की जानकारी कब मिलेगी?

NTA परीक्षा से करीब 10 दिन पहले उन शहरों की लिस्ट जारी करेगा, जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी भी ugcnet.nta.ac.in पर ही उपलब्ध होगी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर ‘UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts