PlayBreaking News

'ईरानी हमले का जवाब देंगे',भारतीय नाविक की मौत पर UAE का बड़ा ऐलान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास युएई के दो तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं। UAE ने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि वह अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई सहित सभी विकल्प सुरक्षित रखता है। 
Follow on Google News
भारतीय नाविक की मौत पर UAE का बड़ा ऐलान
एक भारतीय नाविक की दुखद मौत के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सख्त रुख अपनाया है। UAE ने ऐलान किया है कि वह ईरानी हमले का जवाब देंगे।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर वैश्विक चिंता का केंद्र बन गया है। ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहे संयुक्त अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर ईरान की ओर से क्रूज मिसाइलों से हमला किए जाने का दावा किया गया है। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं। घटना के बाद यूएई ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है और कहा है कि देश अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

दो तेल टैंकर बने निशाना, भारतीय नागरिक की गई जान

यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार हमला उस समय हुआ जब 'मोम्बासा' और 'अल बहियाह' नाम के दो तेल टैंकर ओमान के समुद्री क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। मंत्रालय का कहना है कि ईरान की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलें दोनों जहाजों से टकराईं, जिससे उनमें आग लग गई। हमले में 'मोम्बासा' टैंकर पर तैनात चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि मृतक भारत का नागरिक था। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है।

आग पर पाया गया काबू, लेकिन जहाजों को भारी नुकसान

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई थी, हालांकि राहत दल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद जहाजों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Breaking News

यूएई का कड़ा बयान, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन

हमले के बाद जारी आधिकारिक बयान में यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नागरिक जहाजों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई केवल यूएई ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यूएई अपनी संप्रभुता, सुरक्षा, स्थिरता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए हमारी सेनाएं उच्च स्तर की सतर्कता पर हैं और देश की सुरक्षा कमजोर करने की किसी भी कोशिश का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

'ईरानी हमले का जवाब देने को तैयार'

रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और सशस्त्र बलों को अलर्ट पर रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि यूएई किसी भी प्रकार के नए खतरे का सामना करने और आवश्यक होने पर जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि बयान में किसी सैन्य कार्रवाई का विस्तृत खाका साझा नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: Hormuz Missile Attack: होर्मुज में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत, आठ लोग घायल

विदेश मंत्रालय ने भी जताई कड़ी आपत्ति

इस घटना पर यूएई के विदेश मंत्रालय ने भी अलग से प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने जहाजों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। विदेश मंत्रालय ने ईरान, अमेरिका और क्षेत्र के अन्य पक्षों से सैन्य तनाव कम करने तथा बातचीत के जरिए स्थिति को सामान्य बनाने की अपील की है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts