Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली:मां ने दो बच्चों संग खाया जहर, मां और 1 साल के बेटे की मौत; दो वर्षीय बेटी ने भी तोड़ा दम

सिंगरौली के सिद्धिकला क्षेत्र में सामने आई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के सवालों को केंद्र में ला दिया है। कथित रूप से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाने वाली 24 वर्षीय प्रमिला वैश्य के बाद अब उसकी दो वर्षीय बेटी तन्वी वैश्य ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले प्रमिला और उसके 1 साल के बेटे श्रवण कुमार वैश्य की मौत हो चुकी थी।
मां ने दो बच्चों संग खाया जहर, मां और 1 साल के बेटे की मौत; दो वर्षीय बेटी ने भी तोड़ा दम

सिंगरौली। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक के साथ भारी आक्रोश है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

महिला ने बच्चों संग खाया जहर 

जानकारी के अनुसार, सिद्धिकला निवासी प्रमिला वैश्य ने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सबसे पहले प्रमिला और उसके 1 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार वैश्य की मौत हो गई। वहीं जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही 2 वर्षीय तन्वी वैश्य ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें: Zepto IPO: अगले हफ्ते अपडेटेड DRHP दाखिल कर सकती है कंपनी, जुलाई में आ सकता है ₹11,000 करोड़ का IPO

दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रमिला लंबे समय से अत्याचार सह रही थी। कई बार उसने अपनी पीड़ा बताई थी।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप 

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना के कारण ही यह स्थिति बनी। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान होता तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। 

ये भी पढ़ें: रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा, 14 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चोरी का आरोप में 452 लोगों को नोटिस जारी

उजड़ गईं तीन जिंदगियां 

तीन मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिन्होंने एक मां को अपने मासूम बच्चों के साथ यह भयावह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। वहीं लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि प्रताड़ना के कारण जहरीला पदार्थ के सेवन से मां और 1 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी, वहीं रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 2 वर्षीय बच्ची तन्वी की भी मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इसी के साथ SDOP राहुल सैयाम ने बताया कि मां और बच्चों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts