Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घर के बाहर रंगोली बना रहीं दो बच्चियों को कार ने कुचला

Follow on Google News
घर के बाहर रंगोली बना रहीं दो बच्चियों को कार ने कुचला

इंदौर। इंदौर के जय भवानी नगर में एक कार ने घर के बाहर रंगोली बना रहीं दो बच्चियों को कुचल दिया। घटना सोमवार शाम करीब 5.30 बजे की है। कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, उन्हें चोंटे आईं हैं। यह पूरा घटनाक्रम पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार प्रियांशी पिता पवन प्रजापत (21) और निव्या (13) पिता आनंद प्रजापत घर के सामने बैठी थी। इसी दौरान कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

अचानक हुए इस हादसे के बाद पास मौजूद रहवासी कार के पास दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बच्चियों को बाहर निकाला। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर एरोड्रम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और कार पलटा दी। हुकुमचंद कॉलोनी में रहने वाला तुषार अग्रवाल कार को चला रहा था। जय भवानी नगर में उसके चाचा की किराना दुकान है। आरोपी उनसे ही मिलने आया था। कार का नंबर एमपी09-जेडडब्ल्यू7287 है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts