Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड के गोपालपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग में दो कर्मचारी घायल

हथियारबंद 8 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पैर में गोली मारी
Follow on Google News
भिंड के गोपालपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग में दो कर्मचारी घायल

ग्वालियर। भिंड के गोपालपुरा टोल प्लाजा पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दो कर्मचारियों को घायल कर दिया। शाम 7.50 मिनट पर हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। तीन बाइक पर आए 8 बदमाशों ने कर्मचारियों को घेर लिया। इसके बाद फायरिंग की और मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों के हमले से घबराकर दो कर्मचारियों ने मौके से भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने पीछा करके कुर्सी के पाए और बट से मारना शुरू कर दिया, इसके बाद टोल के कलेक्शन बूथ आदि में भी तोड़फोड़ की और भाग गए। टोल के कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि बल्लू पंडित नाम के कर्मचारी के सिर में चोट आई है। क्षेत्रीय थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत का कहना है कि पुलिस पड़ताल में लग गई है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts