Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विशा शर्मा मौत मामला :पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट में हुई तीखी बहस

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने उनके पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं।
पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट में हुई तीखी बहस

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार को बड़ा फैसला आया। कोर्ट ने उनके पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। ट्विशा की मौत के बाद से यह मामला लगातार सवालों के घेरे में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। वह मॉडल, एक्ट्रेस और एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी थीं। उनकी शादी 12 दिसंबर 2025 को भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शादी के बाद ट्विशा भोपाल में अपने पति के साथ रहने लगी थीं। 12 मई की रात उनका शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला था।

समर्थ के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?

समर्थ सिंह के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि यह दहेज प्रताड़ना का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्विशा खुद भी काफी खर्च करती थीं और पैसों के लेन-देन का कोई सबूत नहीं मिला है। वकील ने कोर्ट में कहा कि घटना वाले दिन ट्विशा पार्लर गई थीं और उसी दिन अमेजॉन से पार्सल भी मंगाया गया था, जिसे अब तक खोला नहीं गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ट्विशा को कोई ब्लैकमेल कर रहा था?

वकील ने यह भी कहा कि ट्विशा जो दवाइयां ले रही थीं, उसकी भी जांच होनी चाहिए। उनके मुताबिक, अगर ट्विशा प्रताड़ित हो रही थीं तो वह बार-बार ससुराल क्यों लौट रही थीं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Bhopal Case : ट्विशा केस में फरार पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

ट्विशा के परिवार की तरफ से क्या तर्क दिए गए?

ट्विशा के परिवार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि तीसरी मंजिल पर ही सीपीआर क्यों नहीं दिया गया? घायल अवस्था में ट्विशा को नीचे लाकर सीपीआर देने की कोशिश क्यों की गई?

परिवार के वकील ने यह भी कहा कि व्हाट्सएप चैट में कई अहम बातें सामने आई हैं और जांच पूरी होने तक समर्थ सिंह को अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में आशंका जताई कि अगर आरोपी को राहत मिलती है तो सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है, क्योंकि घर अभी भी उनके नियंत्रण में है। वकील ने कहा कि अभी मामला जांच के दौर में है, ट्रायल शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में बचाव पक्ष के तर्क ट्रायल के दौरान रखे जा सकते हैं।

फिलहाल पुलिस ट्विशा शर्मा की मौत के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts