Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारात में घुसा ट्रक, पांच की मौत

रायसेन के सुल्तानपुर में हादसा, 11 घायल, 4 की हालत गंभीर
Follow on Google News
बारात में घुसा ट्रक, पांच की मौत

सुल्तानपुर। मध्यप्रदेश के रायसेन में एक ट्रक बारात में घुस गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर हैं। 7 घायलों को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4 गंभीर घायलों को भोपाल एम्स भेजा गया है।

हादसा सुल्तानपुर के पास खमरिया गांव में सोमवार रात 9 बजे हुआ। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि गांव में पूर्व सरपंच रघुवीर अहिरवार की लड़की शिवानी की शादी थी। यहां नर्मदापुरम जिले के आंचलखेड़ा से बारात आई थी। बारात में साइड में लाइट पकड़ने वाले लोग ट्रक की चपेट में आ गए। इनमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts