Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीमच में खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; एक की हालत गंभीर

नीमच में खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; एक की हालत गंभीर
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें- भोपाल : 25 वर्षीय महिला का शव मिला, पति से हुआ था विवाद

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मालखेड़ा और जेतपुरा के बीच हाईवे पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था और ड्राइवर ट्रक के नीचे सुधार कर रहा था। तभी अचानक पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे काम कर रहे ड्राइवर के ऊपर दोनों टायर चढ़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में दूसरे ट्रक के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts