Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : 25 वर्षीय महिला का शव मिला, पति से हुआ था विवाद

भोपाल : 25 वर्षीय महिला का शव मिला, पति से हुआ था विवाद
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को महिला का शव मिलने की खबर सामने आई है। गांधी नगर इलाके में नाले से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के गले पर फांसी का निशान मिला है। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को नाले में अज्ञात शव होने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। महिला की पहचान प्रताप वार्ड निवासी 25 वर्षीय शबाना के रूप में हुई है। वे अपने पति आसिफ, देवर और सास-ससुर के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात को शबीना और आसिफ के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह 10 बजे शबाना का शव घर से 100 मीटर दूर मिला। डॉक्टरों ने बताया कि मृतिका के गले पर फांसी का निशान है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

महिला की पहचान होने के बाद अब पुलिस महिला के पति आसिफ की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में आज से थमेगा चुनावी शोर, 6 जुलाई को वोटिंग; पहले चरण में यहां होगा चुनाव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts