Indore News : सूदखोर से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, 3 हजार के बदले ले लिए 37 हजार

Follow on Google News
Indore News : सूदखोर से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, 3 हजार के बदले ले लिए 37 हजार
इंदौर। वैसे तो प्रदेश में सूदखोर से परेशान होकर अब तक कई लोगों ने आत्महत्या की होगी, लेकिन इंदौर में एक व्यक्ति से सूदखोर ने इतना अधिक ब्याज लिया कि उसे मौत को गले लगाना पड़ा। मृतक से 3 हजार रुपए की उधारी के सूदखोर ने 37 हजार ले लिए। ये सब सुसाइड नोट में शख्स ने आत्महत्या करने से पहले लिखा है, जिसे पढ़कर पुलिस ही आश्चर्य में नहीं बल्कि ब्याज पर रुपए देने वाले लोग भी आश्चर्य कर रहे हैं कि सूदखोर ने कितना अधिक ब्याज ले लिया।

क्या है मामला ?

ये मामला शहर के एमआईजी इलाके के विकास नगर का है, जहां पर पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर द्वारा सुसाइड किया गया। निहाल रंगारी ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़, जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने 3 हजार रुपए महिला से लिए थे, आरोपी महिला ने पेंटर को इतना परेशान किया कि 6 महीने में 37 हजार रुपए ब्याज ले लिए। इसके बाद भी महिला उससे रुपए मांग रही थी। मृतक निहाल ने सुसाइड नोट में यह बात लिखी की महिला से उसने 3000 उधार लिए थे, लेकिन सुसाइड नोट में लिखते वक्त वह 3000 के 300 ही लिख पाया। https://twitter.com/psamachar1/status/1694694707807354927

सुसाइड में 300, परिवार ने कहा 3000 लिए

घटना के बाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना था कि सुसाइड नोट में मृतक ने 300 लिखे हैं, लेकिन जब परिवार वालों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मृतक ने 3000 रुपए इलाके की रहने वाली एक महिला से लिए थे। जिसका ब्याज बढ़ाते-बढ़ाते इतना बढ़ गया कि वह 37000 के लगभग पहुंच गया। पेंटर बहुत अधिक परेशान हो गया था। इसलिए उसने सुसाइड किया है। वहीं पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, नशा और आवारा दोस्तों के साथ रहने से मना किया तो सीने में घोंपा चाकू मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts