Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहली बार पीरियड के दर्द से परेशान 14 साल की बच्ची ने की आत्महत्या

मुंबई पुलिस ने कहा- बच्ची को नहीं थी जानकारी
पहली बार पीरियड के दर्द से परेशान 14 साल की बच्ची ने की आत्महत्या

मुंबई।  मुंबई के मालवणी में मासिक धर्म से गुजर रही 14 साल की एक बच्ची ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली। लड़की को पहली बार पीरियड आया था। इसके चलते वह काफी दर्द में थी। पुलिस के मुताबिक पीरियड की कम और गलत जानकारी के कारण लड़की की जान गई। आत्महत्या के वक्त घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2019 में भी आया था मामला

इससे पहले 16 मई साल 2019 को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहने वाली एक 12 साल की लड़की ने भी इसी कारण से सुसाइड किया था। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घटना चिंता पैदा करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पैरेंट्स को अपनी बेटी को पीरियड के बारे में अच्छे से जानकारी देनी चाहिए।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts