PlayBreaking News

बत्तख जा रहा था कटने!और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल

लियू ने इन कणों को अलग करके जांच करवाई। बाद में इन्हें जलाकर और परीक्षण करने पर पता चला कि यह असली सोना है। इन सोने के कणों का कुल वजन करीब 10 ग्राम बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत करीब 12,000 युआन (लगभग 1.65 लाख रुपये) आंकी गई है।
Follow on Google News
और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लॉटरी में लाखों रुपए की इनाम, लकी ड्रॉ में बंपर सरप्राइज जीतने की खबर तो अक्सर आप सुनते होंगे। लेकिन चीन के हुनान प्रांत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान को बतख के पेट से करीब 10 ग्राम सोने के कण मिले हैं वहीं जब इसकी कीमत आंकी गई तो यह करीब 1.65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस अनोखी खोज के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

    बत्तख काटते समय दिखे चमकते कण

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना हुनान प्रांत के लोंगहुई काउंटी में फरवरी महीने में हुई। गांव के एक व्यक्ति, जिसका उपनाम लियू बताया जा रहा है, जब एक बत्तख को काटने की तैयारी कर रहा था, तभी उसे उसके पेट में छोटे-छोटे चमकते कण दिखाई दिए। पहले तो उसे लगा कि ये सामान्य पत्थर या रेत के टुकड़े होंगे, लेकिन उनकी चमक देखकर उसे शक हुआ।

    जांच में निकला असली सोना

    लियू ने इन कणों को अलग करके जांच करवाई। बाद में इन्हें जलाकर और परीक्षण करने पर पता चला कि यह असली सोना है। इन सोने के कणों का कुल वजन करीब 10 ग्राम बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत करीब 12,000 युआन (लगभग 1.65 लाख रुपये) आंकी गई है।

    नदी की मिट्टी से पेट में पहुंचा सोना

    लियू का कहना है कि गांव में बतखों को खुले में पाला जाता है और वे अक्सर पास की नदी के किनारे घूमती रहती हैं। यह नदी पहले सोने के छोटे कणों के लिए जानी जाती थी। माना जा रहा है कि बतख ने नदी किनारे की मिट्टी या रेत निगल ली होगी, जिसमें सोने के कण मौजूद थे और वही उसके पेट में पहुंच गए।

    पहले भी मिल चुके हैं सोने के कण

    लियू ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब किसी को ऐसी चीज मिली हो। गांव के कुछ लोगों को पहले भी बतखों के पेट में सोने के छोटे कण मिल चुके हैं। हालांकि इतनी ज्यादा मात्रा में सोना मिलना काफी दुर्लभ माना जा रहा है।

    स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इसी नदी में पिछले साल भी ग्रामीणों को रेत धोते समय 10 ग्राम से ज्यादा सोना मिला था, इसलिए ऐसी घटना संभव है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts