PlayBreaking News

नर्मदापुरम के बनखेड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा : रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, जीजा-साले की मौत

Follow on Google News
नर्मदापुरम के बनखेड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा : रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, जीजा-साले की मौत
मप्र के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में उमरधा रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार जीजा और साले की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया। कार भी आगे से चकनाचूर हो गई। ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में लोकायुक्त की कार्रवाई : वन मंडल अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

गंभीर हालत में युवक को किया नर्मदापुरम रेफर

जानकारी के अनुसार, ये लोग रहटगांव से ग्राम करवा में वॉलीबॉल मैच देखने जा रहे थे। रविवार रात की उमरधा रोड पर रैसलपुर पुलिया के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर खड़ी थी। ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी। कार में आगे की तरफ बैठे दोनों जीजा-साले की मौत हो गई। पीछे बैठे अनिल चौधरी (23) घायल हो गया, जिसे बनखेड़ी अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उसे नर्मदापुरम रेफर किया गया।

ड्राइवर पर केस दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मृतकों में प्रवेंद्र पिता कमलेश चौधरी (28) निवासी रहटवाड़ा और रोहित पिता गणेशराम खोजर (27) निवासी बाचापानी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रवेंद्र के चाचा मनमोहन ने बताया प्रवेंद्र का जीजा रोहित और अनिल चचेरा भाई है। सोमवार सुबह दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनका गांव में अंतिम संस्कार हुआ। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts