Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज्य शासन ने देर रात तीन एडीजी सहित सात वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के किए तबादले

Follow on Google News
राज्य शासन ने देर रात तीन एडीजी सहित सात वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के किए तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, एडीजी राजाबाबू सिंह को शिकायत एवं मानवाधिकार पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, हालांकि उनके पास प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। वहीं, एडीजी देवप्रकाश गुप्ता को सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-आॅपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ शिकायत एवं मानवाधिकार, लोक सेवा गारंटी पुलिस मैनुअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, एडीजी केपी व्यंकटेश्वर, जो वर्तमान में नारकोटिक्स विभाग में हैं, को तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही नारकोटिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। आईजी इरशाद वली, जो अब तक विसबल मुख्यालय में पदस्थ थे, को विसबल भोपाल रेंज मुख्यालय का दायित्व सौंपा गया है, साथ ही वे विसबल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आईजी सुशांत सक्सेना, जो पहले अअवि (आंतरिक सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय में थे, अब उन्हें अअवि (इन्वेस्टिगेशन) मुख्यालय की नई जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं, आईजी चैत्रा एन को शिकायत एवं मानवाधिकार मुख्यालय से स्थानांतरित कर एससीआरबी (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। आईजी कुमार सौरभ, जो अजाक (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण) मुख्यालय में कार्यरत थे, उन्हें अब एसआईएसएफ (स्पेशल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) और अजाक मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन सभी नियुक्तियों और बदलावों को राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न विभागों के संचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया है।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts