PlayBreaking News

ट्रेन में सीट को लेकर बवाल! बहस के बाद युवक ने महिला को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़

ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और युवक के बीच पहले तीखी बहस होती है। महिला हाथ में चप्पल लेकर युवक को डांटती और धमकाती नजर आती है। बताया जा रहा है कि मामला तब और बढ़ गया जब महिला ने युवक की पत्नी को लेकर अपमानजनक बातें कहना शुरू कर दिया।
Follow on Google News
बहस के बाद युवक ने महिला को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    VIRAL VIDEO। इंडियन रेल्वे ट्रेनों के जनरल डिब्बे अक्सर भीड़, धक्का-मुक्की और सीट के लिए होने वाली मारामारी की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

    वायरल वीडियो में एक महिला और युवक के बीच हुई तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। भरी हुई बोगी में हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य यात्रियों को बीच-बचाव करना पड़ा। फिलहाल घटना के स्थान और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: पुलिस ने मुझे फोन पर गालियां दी : रूम पार्टनर लड़की संग भागा, कोरबा में प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

    सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद

    बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रेन के जनरल कोच में हुई, जहां अक्सर सीट को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। इसी दौरान सीट को लेकर एक महिला और युवक के बीच बहस शुरू हो जाती है। महिला हाथ में चप्पल लिए युवक को लगातार डांटती और धमकाती नजर आती है। युवक शुरुआत में शांत रहने की कोशिश करता है और बार-बार कहता है कि वह गलत तरीके से बात न करें। लेकिन महिला का गुस्सा कम होने के बजाय और बढ़ता जाता है।

    यह भी पढ़ें: मोबाइल डेटा पर लग सकता है नया टैक्स, हर GB पर देना पड़ सकता है चार्ज

    पत्नी पर टिप्पणी से भड़का युवक

    वीडियो के अनुसार स्थिति तब ज्यादा गंभीर हो गई जब महिला ने युवक की पत्नी के बारे में अपमानजनक बातें कहना शुरू कर दिया।
    बताया जा रहा है कि महिला ने गाली-गलौज करते हुए युवक की पत्नी को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं। इतना ही नहीं, उसने अपनी हैसियत का जिक्र करते हुए कहा कि उसका बेटा इंजीनियर है और पति सुपरवाइजर है।

    बहस से हिंसा तक पहुंचा मामला

    जैसे ही महिला ने युवक की पत्नी पर टिप्पणी की, माहौल अचानक बदल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद स्थिति और बिगड़ जाती है और दोनों के बीच झड़प शुरू हो जाती है।
    कोच में मौजूद अन्य यात्री तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं। युवक की पत्नी भी उसे शांत करने की कोशिश करती नजर आती है। काफी कोशिशों के बाद यात्रियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग युवक की हरकत को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी स्थिति में हिंसा सही नहीं है।

    जनरल कोच में बढ़ती परेशानियां

    ट्रेन के जनरल कोच को अक्सर सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला डिब्बा माना जाता है। यहां बिना आरक्षण के यात्री सफर करते हैं, इसलिए सीट के लिए झगड़े आम बात बन जाते हैं।

    अभी तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

    फिलहाल इस वायरल वीडियो की जगह और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे प्रशासन की ओर से भी इस मामले में अभी तक किसी कार्रवाई या बयान की पुष्टि नहीं की गई है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts