Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड में दर्दनाक हादसा : 10 साल के बच्चे की डंपर से कुचलकर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Follow on Google News
भिंड में दर्दनाक हादसा : 10 साल के बच्चे की डंपर से कुचलकर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
भिंड में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल के बच्चे की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ बाइक से जा रहा था, तभी सड़क पर बाइक फिसलने से वह सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रहे डंपर का पहिया उसके सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चक्काजाम

हादसे के बाद नाराज लोगों और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने टोल प्लाजा कंपनी को हादसे का जिम्मेदार बताया। सूचना मिलने पर मौके पर देहात थाना पुलिस, सिटी पुलिस, बरोही पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे। पुलिस ने परिजन को समझाइश दी और करीब ढाई घंटे बाद परिजन मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन पर माने और चक्काजाम खत्म किया।

मृतक बच्चे के परिजनों में शोक

मृतक बच्चा अकलौनी गांव का रहने वाला रुपेंद्र भदौरिया (10) अपने ताऊ मयंक और उनके बेटे शौर्य के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। हादसे में रुपेंद्र के ताऊ मयंक और उनका बेटा शौर्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शौर्य की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

टीआई मुकेश शाक्य का कहना है कि हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पीएम कराकर जांच कराई जाएगी। ये भी पढ़ें- सीहोर को 113 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts