Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमित शाह के जबलपुर आने पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

जानें कल किस रास्ते से जाना है किससे नहीं

जबलपुर। कल 18 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जबलपुर आ रहे हैं। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे प्रमुख रूप से गोंड राजा शंकर शाह व रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाह का दौरा गोंड राजा के बलिदान दिवस पर हो रहा है। दोनों क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने तोप से बांधकर उड़ा दिया था। उनकी शहादत की याद में यह कार्यक्रम होगा।

इस कार्यक्रम के साथ अगले चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में आदिवासियों और जनजातियों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। संगठन की कोशिश भी इस बार ग्रामीण और सुदूर के आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंच और पकड़ बनाने की है।

केंद्रीय मंत्री के जबलपुर आगमन पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। अमित शाह का विमान करीब 10 बजे सुबह जबलपुर पहुंचेगा। इसके बाद से डुमना विमानतल से यूनिवर्सिटी रोड, लोहिया पुल, साईं मंदिर और पुल नंबर 1 से माल गोदाम तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी।

एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाले यात्री विमान के समय से 1 घंटा पहले निकलें ताकि पहुंचने में दिक्कत न हो। जानिए कल की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में...  

Traffic Plan

Traffic Plan

Traffic Plan

Traffic Plan

Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts