🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ट्राली, 11 की मौत करीब दो दर्जन लोग दबे, राजस्थान के रहने वाले है सभी लोग

Follow on Google News
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ट्राली, 11 की मौत करीब दो दर्जन लोग दबे, राजस्थान के रहने वाले है सभी लोग

राजगढ़। जिले के पिपलोदी रोड बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। हादसा रविवार रात को करीब 9 बजे पीपलोदी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बारात राजगढ़ के किसी गांव आ रही थी। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

हादसे में ट्राली के नीचे करीब 25 लोग दब गए। जिनमें से 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई। जिसकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी राजगढ़ समेत कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts