जम्मू-कश्मीर के बारामुला में मुठभेड़, लश्कर के टॉप कमांडर युसूफ समेत दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष कमांडर यूसुफ कांतरू समेत दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 जवान और एक नागरिक भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी तीन अन्य आतंकियों के छिपे होने की सूचना है, फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
22 साल से आतंकवाद से जुड़ा था कांपरू
पुलिस के अनुसार लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू पिछले 22 सालों से आतंकवाद से जुड़ा था। वह हाल ही में बडगाम जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या समेत नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की कई हत्याओं में शामिल था।











