🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

टॉम क्रूज को मिलेगा मानद ऑस्कर, गवर्नर्स अवॉर्ड्स 2025 में होगा सम्मान

डॉली पार्टन, डेबी एलेन और व्यान थॉमस को भी मिलेगा खास सम्मान
Follow on Google News
टॉम क्रूज को मिलेगा मानद ऑस्कर, गवर्नर्स अवॉर्ड्स 2025 में होगा सम्मान
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी एक्शन फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। अब टॉम को उनके असाधारण फिल्मी करियर के लिए मानद ऑस्कर से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें गवर्नर्स अवॉर्ड्स 2025 में दिया जाएगा।

इनके साथ तीन और दिग्गज होंगे सम्मानित

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने घोषणा की है कि टॉम क्रूज के साथ-साथ तीन और प्रतिष्ठित हस्तियों को यह सम्मान मिलेगा- डॉली पार्टन – प्रसिद्ध सिंगर और एक्ट्रेस डेबी एलेन – मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक व्यान थॉमस – फिल्म रेस्टोरेशन और आर्काइविंग में योगदान के लिए इसके साथ ही डॉली पार्टन को जीन हर्शोल्ट मानवतावादी पुरस्कार भी मिलेगा, जो समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान के लिए है।

कब और कहां होगा कार्यक्रम?

16वें गवर्नर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 16 नवंबर 2025 को लॉस एंजिल्स में किया जाएगा। इस समारोह में चारों हस्तियों को उनके लंबे और प्रेरणादायक करियर के लिए सम्मानित किया जाएगा। टॉम क्रूज ने अपने शानदार अभिनय, स्टंट्स और समर्पण से दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीता है। अब उन्हें यह पुरस्कार उनके लंबे समय से चले आ रहे सिनेमा में योगदान और आइकॉनिक करियर के लिए दिया जा रहा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts