Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्स बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर युवती 6वीं मंजिल से कूदी, अमलीडीह इलाके में मची सनसनी; सामने आया CCTV

Follow on Google News
एक्स बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर युवती 6वीं मंजिल से कूदी, अमलीडीह इलाके में मची सनसनी; सामने आया CCTV
Raipur Newsछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। साईं ड्रीम्स नामक एक आवासीय सोसाइटी की 6वीं मंजिल से कूदकर 27 वर्षीय युवती ने अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की हुई पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जैसी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिलाई के खुर्सीपार इलाके की रहने वाली थी। वह रायपुर के अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी में निवास कर रही थी।

एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से तनाव में थी

बताया जा रहा है कि जसविंदर कौर पिछले कुछ समय से अपने पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस तनाव के चलते युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

शुरुआती जांच में सामने आए कई तथ्य

घटना की जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है। कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ जारी है।

जल्द हो सकता है पुलिस का खुलासा

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जसविंदर की कॉल डिटेल्स, रिश्तों और हालिया विवादों की भी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले में खुलासा कर सकती है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों की जटिलता और मानसिक तनाव की गंभीरता को सामने लाती है। समाज को ऐसे मामलों को लेकर संवेदनशीलता और सजगता के साथ कदम उठाने की जरूरत है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts