Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh : रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Follow on Google News
Chhattisgarh : रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना तमनार वन परिक्षेत्र के चुहकीमार जंगल में हुई है।जहां 11 केवी लाइन के तार टूट जाने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चुहकीमार के जंगल में हुआ हादसा

रायगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है। मंडावी ने बताया कि यह घटना तमनार वन परिक्षेत्र में चुहकीमार के जंगल में हुआ है। उनके अनुसार मृत हाथियों में एक मादा हाथी, एक युवा हाथी और एक शावक शामिल है। उन्होंने बताया कि जंगल में हाथियों के शव होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल पर भेजा गया था और शनिवार सुबह दल ने हाथियों के शव बरामद किए। जंगल में ही शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पहले भी करंट से हो चुकी घटनाएं

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज्य के उत्तर क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभागों के जंगल में जंगली हाथी विचरण करते हैं। राज्य में इससे पहले भी करंट लगने से हाथियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts