PlayBreaking News

भोपाल मेट्रो स्टेशन पर उकेरी अनूठी थ्री डी बुकशेल्फ, दिखेगी मप्र की धरोहरों की झलक

भोपाल मेट्रो स्टेशन पर बनाई गई एक थ्री डी पेंटिंग लोगों का ध्यान  खींच रही है। इस पेंटिंग में एक बुक शेल्फ बनाई गई है, जिसमें मप्र की धरोहर दिखाई दे रही हैं।
Follow on Google News
भोपाल मेट्रो स्टेशन पर उकेरी अनूठी थ्री डी बुकशेल्फ, दिखेगी मप्र की धरोहरों की झलक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी, भोपाल। चौंकिए नहीं, यह विशाल बुक शेल्फ नहीं, बल्कि इंटरनेशनल कान्सेप्चुअल 3 डी पेंटिंग स्ट्रीट आर्ट 'ग्रेफिटी' अथवा म्यूरल का नवाचार है। रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के एलिवेटर पर 51 बाय 18 फीट ऊंचे-चौड़े के इस अनूठे आर्ट वर्क में किताबों के टाइटल बतौर मप्र के टूरिस्ट डेस्टिनेशन दर्ज किए गए हैं। यह भित्ती चित्र राह चलते लोगों को 'अजब-गजब' मप्र की झलक वाली नायाब कला रुक कर देखने को विवश कर रही है।

    मप्र मेट्रो रेल और पर्यटन विभाग ने राज्य के टूरिज्म को रफ्तार देने इंटरनेशनल आर्टिस्ट योगी कुमार और उनकी टीम को यह टास्क सौंपा है। योगी कुमार ने भोपाल में मेट्रो से जुड़े पांच प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की थीम बेस्ड और लोगों को मैसेज देती हुईं कलाकृतियां उकेरने का बीड़ा उठाया है। एमपी नगर मेट्रो स्टेशन की दीवार पर मप्र के राज्य पशु बारहसिंगा के साथ रंग-बिरंगे दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का जीवंत संसार संवारा जा रहा है।

    देश के महानगरों में रंगों के जरिए टूरिज्म का परचम

    'पीपुल्स समाचार' से चर्चा करते हुए पेंटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट योगी कुमार बताते हैं कि जयपुर, पुणे, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव सहित कई बड़े शहरों में मप्र की सांस्कृतिक पहचान का परचम फहराने का संकल्प है। उनकी टीम ने 10 दिन में रानी कमलापति स्टेशन की आर्ट को तैयार किया। 22 साल से कैनवास पर रंगों का संसार रच रहे योगी म्यूरल आर्ट को दार्शनिक अंदाज में समझाते हैं-मैं अपने कला वर्क में विचारशील और जीवंत विषय ही उठाता हूं।  मप्र की संस्कृति के साथ सनातन और टूरिज्म डेस्टिनेशन की खूबियां अलग ही अंदाज में देखने को मिलेंगी।

    एक किमी लंबी सागर मंथन की पेंटिंग

    प्रयागराज अर्धकुंभ के दौरान दुनिया की सबसे लंबी 1 किमी सागर मंथन की पेंटिंग बनाकर सुर्खियां बटोर चुके योगी कुमार ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, श्रीलंका, जर्मनी सहित कई देशों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। मूलत: खजुराहो के इस आर्टिस्ट ने अपनी कला की पढ़ाई दिल्ली-गुड़गांव से पूरी की। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts